City News Uttar Pradesh
जिला अस्पताल : भगवान भरोसे मरीजों का उपचार
उत्तर प्रदेश

जिला अस्पताल : भगवान भरोसे मरीजों का उपचार …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला अस्पताल में मरीजों का उपचार रामभरोसे है। मौसमी परिवर्तन से भले ही मरीजों की खासी भीड़ पहुंच रही हो, लेकिन जरूरी इलाज मिलना मुश्किल है। अस्पताल में कई मरीज बाहरी दवाओं का पर्चा लिए घूमते रहे। आरोप था कि महंगी दवाएं बाहर से लिखी जा रही हैं। इन सबके बाद भी यहां जिले के जिम्मेदार सभी आंख फेरे हुए हैं।

जिला अस्पताल : भगवान भरोसे मरीजों का उपचार
जिला पुरुष अस्पताल के पर्चा काउंटर में लंबी लाइन लगी थी। मरीज पर्चा के लिए धक्का मुक्की कर रहे थे। किसी तरह पर्चा मिला तो डाक्टर कक्ष में पहुंचे। यहां भी मरीजों की कतार रही। उपचार के लिए भी घंटों मरीज और तीमारदार अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। बाद में दवा काउंटर पर भी दवा के लिए धक्का मुक्की कुछ ऐसा नजारा रहा।


जिला महिला अस्पताल में कराह रही महिलाएं कहीं डाक्टर के लिए इंतजार करती रहीं तो कोई दवा के लिए परेशान नजर आईं। मरीजों की खासी भीड़ नजर आई। लेकिन उपचार रामभरोसे था।

सीएमएस जिला अस्पताल डा. उदयभान सिंह का कहना है कि जिला अस्पताल में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता है। लगातार डाक्टरों को निर्देश दिए जा रहे हैं कि बाहर की एक भी दवा नहीं लिखी जाए। फिर भी यदि कl ऐसा हो रहा हो तो संबन्धित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधानसभा चुनाव : बांदा में पोलिंग पार्टियों ने बूथों में डाला डेरा, दिन भर चली कवायद

City News Uttar Pradesh

Election 2022 : पांच राज्यों में चुनावों की घोषणा, दस मार्च को मतगणना

यूपी : मां की डांट से नाराज युवक ने की खुदकुशी, घर से पांच सौ मीटर दूर  पेड़ पर फंदे  से लटकता मिला शव …

काली फिल्म लगी गाड़ियों पर कसा शिकंजा: पुलिस की ‘कड़ी कार्रवाई’ से ‘वाहन चालकों’ में हड़कंप

City News Uttar Pradesh

गोलीकांड ने खड़े किए ‘सवाल’: अवैध संबंध व ब्लैकमेलिंग ने ‘केस’ को बना दिया ‘पेचीदा’

City News Uttar Pradesh

डीएम अमित ने ‘अफसरों’ की ‘कसी’ नकेल: ‘ढीली चाल’ पर ‘फूटा गुस्सा’ !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़