- { ब्यूरों रिपोर्ट }
पडरौना। सपा नेता, पूर्व मंत्री और फाजिलनगर विधानसभा से प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम मतदान से 10 घंटे पूर्व एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस बार चर्चा की वजह बनी है, उनके पुत्र अशोक मौर्य के पुलिस में हिरासत लिए जाने की कार्रवाई। आरोप है कि गैर जिले के निवासी होने के बावजूद वे फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र में वाहनों के साथ घूम रहे थे। पैसा बांटने का भी आरोप लगाया जा रहा है।

– फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र में पांच वाहनों के साथ पकड़े गए
आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के तहत मतदान के 48 घंटे पूर्व विधानसभा क्षेत्र में बाहरी व्यक्ति को नहीं रहना चाहिए। बावजूद इसके प्रत्याशी पुत्र अशोक अपने कुछ सहयोगियों व समर्थकों के साथ फाजिलनगर विधानसभा के गांव दुदही में घूम रहे थे। लोगों से मिलकर बातचीत कर रहे थे। इसकी शिकायत किसी ने की तो स्टेटिक टीम व पुलिस ने छापामारी कर उनको पकड़ा।
पैसा बांटने का आरोप, एसपी ने कहा सामने आए तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई
बताया जा रहा है कि उनके साथ पांच वाहन मिले तो कुछ लोग भी मिले। एसपी सचिन्द्र पटेल व जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया शाम को ऐसी शिकायत मिली थी कि प्रत्याशी के पुत्र द्वारा प्रचार किया जा रहा है और पैसा बांटा जा रहा है। इस आधार पर कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी नहीं की गई, हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सामने आए तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस बात की भी शिकायत मिली है कि उनके द्वारा प्रचार करते हुए पैसा बांटा जा रहा था। इसकी सत्यता भी पता की जा रही है।
– स्वामी प्रसाद ने सीएम योगी पर साधा निशाना
सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि योगी सरकार लोकतंत्र को कुचलने और उत्पीड़न करने का कार्य कर रही है। मेरे पुत्र अशोक मौर्य को अनावश्यक थाने में बिठाकर मानसिक उत्पीड़न करने और मेरे चुनाव प्रभावित करने का कार्य किया जा रहा है। गांव भ्रमण और पैसा बांटने का आरोप लगानाभी सत्ता पक्ष की ही साजिश है। वह किसी कार्य से कहीं और जा रहे थे, जानबूझकर पकड़ा गया है। कहीं आना-जाना आचार संहिता का उल्लंघन नहीं कहा जा सकता।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
