26.2 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: प्रधानमंत्री मोदी जौनपुर-चंदौली में करेंगे रैली, मऊ और आजमगढ़ में गरजेंगे अमित शाह

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। 54 सीटों का यह मतदान काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी है। यहां से भाजपा अच्छी बढ़त लेना चाहती है, वहीं जातीय समीकरणों से सपा मुखिया अखिलेश यादव उम्मीदें लगाए बैठे हैं, क्योंकि उनका संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ की विधानसभा सीटें भी इसी चरण में हैं। इसे देखते हुए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। स्वयं प्रधानमंत्री गुरुवार को जौनपुर और चंदौली में रैलियां करने जा रहे हैं।
छठवें और सातवें चरण में पूर्वांचल की 111 सीटें हैं, जिन पर खास तौर पर भाजपा की नजर है। माफियाराज को कुचलने का जो दावा भाजपा करती है, उसका असर पूर्वांचल में ही रहा है, वह भी खास तौर पर सातवें चरण में शामिल मऊ, गाजीपुर जैसे जिलों में। योगी सरकार ने लगातार मुख्तार अंसारी पर निशाना भी साधा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सीट गोरखपुर शहर सहित छठवें चरण की 57 सीटों पर गुरुवार को मतदान है। इसके बाद सातवें चरण में 54 सीटों के लिए सात मार्च को वोट पड़ने हैं। इस अंतिम चरण के लिए भाजपा ने अपने संगठन की ताकत लगा दी है।

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: प्रधानमंत्री मोदी जौनपुर-चंदौली में करेंगे रैली, मऊ और आजमगढ़ में गरजेंगे अमित शाह
UP assembly elections 2022: PM Modi will rally in Jaunpur-Chandauli, Amit Shah will thunder in Mau and Azamgarh

प्रदेशभर से सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं की बड़ी फौज यहां लगा दी गई है। प्रदेश महामंत्री और रैली प्रभारी अनूप गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी जौनपुर के टीडी कालेज मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह बदलापुर, शाहगंज, जौनपुर, मल्हनी, मुंगरा बादशाहपुर, मछलीशहर, मड़ियाहूं, जाफराबाद और केराकत विधानसभा क्षेत्र की संयुक्त जनसभा होगी। इसके बाद मोदी चंदौली के नवीन कृषि मंडी स्थल के पास रैली को संबोधित करेंगे। इसमें चंदौली, सकलडीहा, सैयदराजा और चकिया विधानसभा क्षेत्र की जनता रहेगी। रैलियों का प्रसारण सभी इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर भी किया जाएगा।
इसी तरह केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह दोपहर 12.30 बजे मऊ स्थित मोहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र के जनता स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीपुर फील्ड में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे आजमगढ़ की लालगंज विधानसभा सीट के एसबीई इंटर कालेज, लहुवा कला सभा करेंगे। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेशभर के वरिष्ठ वाराणसी पहुंच चुके हैं। वहां गुरुवार को संगठन की कई बैठकें भी होनी हैं।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : पंचायत चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव की भी तैयारी कर रही भाजपा…

आयुक्त अजीत द्वारा गौशालाओं और थाना का निरीक्षण: दिए सुधार के निर्देश

City News Uttar Pradesh

लूटकांड के मास्टरमाइंड को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया: गैंग के आतंक पर लगा ब्रेक

सर्किट हाउस नदियों के नाम से हुआ ओत -प्रोत : “जल हीजीवन है” का दिलायेगा “होश”

दो साल से अधूरे 10 हजार से अधिक पीएम आवास

City News Uttar Pradesh

हौसले को सलाम : दिव्यांग से खौफजदा हुए सात बदमाश, चीते सी फुर्ती दिखा छीनी बंदूक

ब्रेकिंग न्यूज़