28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड में हाईवे पर घूम रहे असलाहधारी लुटेरे, बदमाशों ने असलहों के बल पर व्यापारी से आठ लाख की लूटी नगदी
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड में हाईवे पर घूम रहे असलाहधारी लुटेरे, बदमाशों ने असलहों के बल पर व्यापारी से आठ लाख की लूटी नगदी

  • { ब्यूरों रिपोर्ट }

महोबा। कानपुर सागर हाईवे पर डीसीएम चालक से लूट का मामला सामने आया है।पूरा मामला गुरुवार तड़के करीब चार बजे का है। डीसीएम चालक के साथ श्रीनगर थाना क्षेत्र में कानपुर-सागर हाईवे पर बोलेरो सवार चार बदमाशों ने मारपीट कर बंदूक दिखा कर 793800 रुपये नकदी लूट ली। घटना के बाद आरोपित धमकाते हुए मप्र के नौगांव की ओर भाग निकले। पीड़ित चालक ने श्रीनगर थाने में घटना की तहरीर देकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मामले में चार अज्ञात आरोपितों पर लूटपाट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है।

बुंदेलखंड में हाईवे पर घूम रहे असलाहधारी लुटेरे, बदमाशों ने असलहों के बल पर व्यापारी से आठ लाख की लूटी नगदी
Armed robbers roaming on the highway in Bundelkhand, miscreants looted cash worth eight lakhs from the merchant on the strength of arms

– मूंगफली के बीज बेचकर लौट रहे थे

ग्राम ठठेवरा थाना नौगांव जिला छतरपुर मप्र निवासी 38 वर्षीय कृपाराम कुशवाहा पुत्र भगवानदास कुशवाहा ने बताया कि वह मूंगफली का बीज लेकर बनारस बिक्री के लिए गया था। दो मार्च को वहां से वापस होकर नौगांव जा रहा था। गुरुवार तड़के उसने महोबा के श्रीनगर थाना क्षेत्र में सूरा चौकी के पहले ग्राम बसौरा के पास रोड किनारे डीसीएम रोकी थी। नीचे उतर कर सुस्ता ही रहे थे कि तभी सफेद रंग की बोलेरो में असलहा लिए चार लोग आ गए। उसकी साथ मारपीट की और गाड़ी के केबिन की तलाशी लेने लगे, उसमें मूंगफली के बीज की बिक्री का रखा रुपया छीन लिया। बाद में धमकाते हुए नौगांव की ओर गाड़े से निकल गए। सभी बदमाश नकाबपोश थे। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पीड़ित से जानकारी की जा रही है, साथ ही आरोपितों की पकड़ के लिए पुलिस टीमें सक्रिय की गई हैं। दबिश दी जा रही है, जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा जिले में गूंजी विवाह योजना की शहनाई: सांप्रदायिक सौहार्द की यूपी में अनोखी मिशाल

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेंद्र का आदेश क्या होगा प्रभावी ? अन्ना गौवंशों पर की कड़ाई

गैंगस्टर के तीन आरोपियों की पांच करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क: मुखिया के खिलाफ दर्ज हैं 18 मुकदमे

City News Uttar Pradesh

बांदा : चाकू से भयभीत कर महिला से दुष्कर्म करने का आरोप ! …

पूर्व विधायक दलजीत का गूंजा जयकारा: नेत्र शिविर में वाह -वाह

City News Uttar Pradesh

स्वास्थ सेवायें बन गई हैं रेत का महल, खिल खिला रहीं बीमारियां !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़