City News Uttar Pradesh
तीन चरणों में जनपद में चलेगा मिशन इंद्रधनुष अभियान : जिलाधिकारी
उत्तर प्रदेश

तीन चरणों में जनपद में चलेगा मिशन इंद्रधनुष अभियान : जिलाधिकारी

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मिशन इंद्रधनुष अभियान को लेकर जिलाधिकारी ने अफसरों के साथ बैठक करते हुए जिम्मेदारियां सौंपी। बताया कि पूरे जनपद में सात मार्च से तीन चरणों में अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत जीरो से दो वर्ष के छूटे हुए बच्चों एवं टीडी के टीकों से छूटी हुई गर्भवती महिलाओं को आच्छादित किया जाना है। चेतावनी दी कि लापरवाही मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

तीन चरणों में जनपद में चलेगा मिशन इंद्रधनुष अभियान : जिलाधिकारी
Mission Indradhanush Abhiyan will run in the district in three phases: District Magistrate

कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को बैठक में जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कहा कि सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान तीन चरणों में चलेगा। प्रथम चरण सात मार्च, दूसरा चरण चार अप्रैल और तीसरा चरण दो मई को आयोजित किया जाना है। इसके तहत जीरो से दो वर्ष के छूटे हुए बच्चों एवं टीडी के टीकों से छूटी हुई गर्भवती महिलाओं को आच्छादित किया जाना है। सघन पल्स पोलियो अभियान 20 से 28 मार्च तक चलेगा। साथ ही टीबी के रोगियों को खोजने का एक सघन दस दिवसीय अभियान नौ मार्च से संचालित किया जाना है। इसके तहत टीमें घर-घर जाकर टीबी रोगियों को चिह्नित कर उनका उपचार कराएंगी।

तीन चरणों में जनपद में चलेगा मिशन इंद्रधनुष अभियान : जिलाधिकारी
Mission Indradhanush Abhiyan will run in the district in three phases: District Magistrate

– डीएम ने अफसरों को सौंपी जिम्मेदारियां

बैठक में डीएम ने कहा कि अभियान की अधिकारी पहले से पूरी तैयारी कर लें। यदि इसमें किसी तरह की लापरवाही मिली तो सीधे कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सीएमओ डा.अनिल कुमार श्रीवास्तव, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.संजय कुमार शैवाल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज कौशिक, डा. साकिब अनवर, डा. हामिद सैय्यद, डा. मीनाक्षी, राहुल सिंह यूनीसेफ, दिगंबर सिंह आदि मौजूद रहे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

1857 क्रांति के ‘नायक’ मंगल पांडे को कांग्रेसियो का प्रणाम: जयंती पर राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प

पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू ठंड को हरायेगें : शहर में अलाव का खोला मोर्चा

विधायक प्रकाश द्वारा सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों का निरीक्षण: तेज गति लाने का निर्देश

City News Uttar Pradesh

तीन चरणों ने भाजपा को इतिहास बना दिया: वोटिंग खत्म होते ही सपा चीफ अखिलेश यादव ने किया बड़ा दावा

राजनीति : भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने अखिलेश के तेलंगाना दौरे पर साधा निशाना, बोले- ऐसे गठबंधन बनते और बिखरते रहते हैं

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस को मिली ‘नई धार’: राजेश दीक्षित ने ‘सियासी फौज’ की तैयार, नई टीम हुई घोषित।

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़