City News Uttar Pradesh
Shane Warne Death: थाईलैंड के विला में बेहोश मिले थे शेन वॉर्न, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत
देश विदेश

Shane Warne Death: थाईलैंड के विला में बेहोश मिले थे महान स्पिनर शेन वॉर्न, 52 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

 

दुनिया के महान स्पिनरों में शुमार ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न का निधन हो गया है। वह 52 साल के थे। फॉक्स स्पोर्ट्स न्यूज के मुताबिक, वॉर्न थाईलैंड के कोह सामुई में थे। माना जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। वॉर्न की मैनेजमेंट टीम की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, कोह सामुई के एक विला में शेन बेहोश पाए गए थे। बाद में उन्हें बचाया नहीं जा सका।
वॉर्न के नाम श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 1992 से 2007 तक 145 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 25.41 की गेंदबाज़ी औसत से 708 विकेट लिये। मुरलीधरन ने टेस्ट में 800 विकेट लिए थे।
1993 से 2005 तक वॉर्न ने 194 वनडे में 293 विकेट लिये। 1999 क्रिकेट विश्व कप की विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम में उनका अहम योगदान था। वॉर्न मुरलीधरन के बाद दुनिया के दूसरे गेंदबाज बने थे, जिन्होंने टेस्ट और वनडे मैचों को मिलाकर 1000 से अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए।

Shane Warne Death: थाईलैंड के विला में बेहोश मिले थे शेन वॉर्न, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत
Shane Warne Death: Shane Warne was found unconscious in Thailand’s villa, died of heart attack

– भारत के खिलाफ 1992 में किया था डेब्यू

शेन वॉर्न ने भारत के खिलाफ 1992 में सिडनी टेस्ट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच जनवरी, 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में ही खेला था। जब वॉर्न रिटायर हुए उस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम के तीन अन्य खिलाड़ियों ने भी संन्यास लिया था। इसमें ग्लेन मैकग्रा, डेमियन मार्टिन और जस्टिन लैंगर शामिल हैं। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वॉर्न ने हैम्पशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला। इसके बाद साल 2008 में आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स के कोच और कप्तान की भूमिका निभाई और टीम को आईपीएल में चैंपियन बनाया।

– विवादों से भरा रहा था वॉर्न का करियर

वॉर्न दुनिया के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेस्ट में 3000+ रन बनाए, लेकिन कभी शतक नहीं जड़ा। उनका करियर मैदान के बाहर कई बार विवादों से रहा। वह प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन करने के भी दोषी पाए गए थे। उन पर प्रतिबंध भी लगा था। इसके अलावा सट्टेबाजी के भी कई आरोप लगे थे।

– 12 घंटे पहले ट्वीट कर रोड मॉर्श के निधन पर जताया था शोक

वॉर्न ने 12 घंटे पहले अपना आखिरी ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने रोड मॉर्श के निधन पर शोक जताया था। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि वो हमारे खेल के महान खिलाड़ी थे। उन्होंने बहुत से युवा लड़के और लड़कियों को प्रेरित किया था।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा में सियासी घमासान: विधायक बृजभूषण को पंकज चौधरी द्वारा नोटिस, माहौल ‘गर्म’

City News Uttar Pradesh

बड़ी खबर : सीएम योगी को तीन दिन के अंदर बम से उड़ाने की धमकी, मुकदमा दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

City News Uttar Pradesh

हाथरस जा सकते हैं राहुल गांधी : भगदड़ में घायल पीड़ितों से करेंगे मुलाकात, बांटेंगे दुख-दर्द

सीएम योगी का प्रदेशवासियों को बड़ा उपहार : सिंगापुर की तर्ज पर लखनऊ में बनेगी देश की पहली नाईट सफारी

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हुए गिरफ्तार: शराब घोटाला मामले में ईडी का बड़ा एक्शन, अब जेल से चलेगी सरकार

City News Uttar Pradesh

दुनिया ने माना भारत का लोहा : चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कामयाब लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश भारत, चांद पर चंद्रयान बोला- मैं अपनी मंजिल पर पहुंचा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़