City News Uttar Pradesh
सीएम योगी का "बंटेंगे तो कटेंगे" का नारा बना जीत की कुंजी: उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत
उत्तर प्रदेशदेश विदेशराजनीति

सीएम योगी का “बंटेंगे तो कटेंगे” का नारा बना जीत की कुंजी: उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश उपचुनाव में भाजपा ने अपनी रणनीतिक बढ़त कायम रखते हुए एक बार फिर जीत का परचम लहराया। पार्टी की ओर से “बंटेंगे तो कटेंगे, एक हैं तो सेफ हैं” का नारा जमकर चलाया गया, जिसने जातीय समीकरण और विपक्षी एकजुटता को चुनौती देने में अहम भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आक्रामक छवि और भाजपा की केंद्रित रणनीति ने चुनावी समीकरण को पूरी तरह से अपने पक्ष में मोड़ दिया।

सीएम योगी का "बंटेंगे तो कटेंगे" का नारा बना जीत की कुंजी: उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत

यूपी की नौ सीटों में हुए उपचुनाव में भाजपा ने सहयोगी दलों के साथ सात सीटों पर भारी जीत दर्ज की है। सीएम योगी आदित्यनाथ की आक्रामक छवि, धार्मिक एकजुटता का उनका एजेंडा और जातियों में न बंटने वाली उनकी अपील काम कर गई”। वोटरों ने “बंटेंगे तो कटेंगे नारे” पर अपनी मुहर लगाई। लोकसभा चुनावों के उलट इन चुनावों में भाजपा से छिटका ओबीसी और दलित वर्ग भी उसके साथ आया है। “बंटेंगे तो कटेंगे” सीएम योगी आदित्यनाथ के द्वारा दिया गया ऐसा नारा है जो यूपी से फूटा और देखते ही देखते पूरे देश में फैल गया।” पीएम मोदी द्वारा इसी को एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे कहकर बोला गया। यूपी के उपचुनावों के महाराष्ट्र के चुनाव नतीजे यह बता रहे हैं कि इस नारे ने जमीन तक में काम किया है।

सीएम योगी का "बंटेंगे तो कटेंगे" का नारा बना जीत की कुंजी: उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत

– धार्मिक एकुटता रंग लाई

लोकसभा चुनाव से उलट नौ सीटों के इस चुनाव में धार्मिक एकजुटता देखने को मिली। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इन चुनावों की कमान खुद अपने हाथ में ली। उन्होंने हर छोटी-बड़ी रैली में धार्मिक एकजुटता की बात कही। बंटेंगे तो कटेंगे विचारधारा के स्तर पर भाजपा की कोई नई लाइन नहीं है। भाजपा सदैव ही हिंदुओं के एकजुट रहने की बात कहती आई है लेकिन इन चुनावों में इस नारे ने एक अलग तरह का असर किया। चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि लोगों ने जाति के ऊपर धर्म को चुना।

सीएम योगी का भारी चुनावी प्रचार: यूपी से लेकर महाराष्ट्र तक 13 दिन में 37 जनसभाएं और 2 रोड शो किए

– अति आत्मविश्वास से इस बार दूर थी भाजपा

लोकसभा से उलट भाजपा इस बार अति आत्मविश्वास के मूड में नहीं थी। उसने सोशल इंजीनियरिंग के अनुसार उम्मीदवारों को टिकट दिए। एक-एक सीट के अनुसार रणनीति बनाई। पार्टी के कार्यकर्ता सुस्त न हों इसके लिए लगातार बैठकों का दौर जारी रहा। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ने भी पक्ष में जनमत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

करोड़ों का ‘ऑक्सीजन प्लांट’ हुआ बेदम: मरीजों की ‘जिंदगी’ भगवान भरोसे, कब जागेगा विभाग !

City News Uttar Pradesh Desk

प्रतिनिधि अंकित गुप्ता बोले: दुकानदारों के लिए बनेंगी पक्की दुकानें, दिक्कतों का होगा निदान

City News Uttar Pradesh

मकर संक्रांति पर नदियों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब : भूरागढ़ में लगा मेला

City News Uttar Pradesh

यूपी : माननीय विधायक की ठसक हुई खत्म, पूर्व होते ही मुख्तार अब बांदा जेल का साधारण बंदी

डायरिया ‘डायन’ कर रही है ‘कथक नृत्य’: अस्पतालों में अफरातफरी, मरीजों की भीड़ में दम तोड़ती व्यवस्था

City News Uttar Pradesh Desk

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें बताया कैसे बनें महान: किसान सम्मान समारोह में दिया ज्ञान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़