City News Uttar Pradesh
तेज प्रताप बने करहल के नए किंग: फूफा अनुजेश को दी करारी शिकस्त, सपा का दबदबा कायम
उत्तर प्रदेशराजनीति

तेज प्रताप बने करहल के नए किंग: फूफा अनुजेश को दी करारी शिकस्त, सपा का दबदबा कायम

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के तेज प्रताप यादव ने करहल विधानसभा सीट (Karhal Upchunav result) पर बड़ी जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी अनुजेश प्रताप यादव को 14,725 वोटों से शिकस्त दी। यह जीत केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि रिश्तेदारी के बीच की लड़ाई में भी एक अहम संदेश बनकर उभरी। तेज प्रताप ने अपने फूफा को हराकर यह सीट सपा के खाते में बरकरार रखी।

तेज प्रताप बने करहल के नए किंग: फूफा अनुजेश को दी करारी शिकस्त, सपा का दबदबा कायम

– सपा की लगातार पांचवीं जीत

करहल विधानसभा सीट पर सपा का दबदबा कायम है। तेज प्रताप की इस जीत के साथ यह समाजवादी पार्टी की इस सीट पर लगातार पांचवीं विजय है। करहल को इस बार की चुनावी जंग में खास चर्चा इसलिए भी मिली क्योंकि यह मुकाबला केवल पार्टियों के बीच नहीं, बल्कि रिश्तेदारों के बीच हो गया था।

तेज प्रताप बने करहल के नए किंग: फूफा अनुजेश को दी करारी शिकस्त, सपा का दबदबा कायम

– राजनीतिक रिश्तों की अनोखी जंग

तेज प्रताप सिंह यादव सपा के उम्मीदवार थे, जबकि भाजपा ने अनुजेश प्रताप सिंह को मैदान में उतारा था। रिश्तों के इस दिलचस्प मुकाबले में तेज प्रताप ने न केवल अपनी पार्टी का परचम लहराया, बल्कि अपने राजनैतिक कद को भी मजबूत किया।इस चुनाव में सात उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा के बीच ही रहा। अन्य प्रत्याशी ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सके और यह चुनाव पूरी तरह से दो प्रमुख दलों के बीच सिमट कर रह गया। तेज प्रताप यादव की इस जीत से करहल में सपा का किला और मजबूत हुआ है। यह परिणाम पार्टी के लिए न केवल मनोबल बढ़ाने वाला है, बल्कि आगामी चुनावों में कार्यकर्ताओं को भी ऊर्जा देगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मुफ्त बिजली की ओर ‘बढ़’ रहा बांदा: घटेगा बिजली बिल, मिलेगी राहत

City News Uttar Pradesh

मतदाता पुनरीक्षण की हो गई ‘लईया करारी’ : क्या प्रत्याशी मारेंगे ‘गुहारी’ ?

City News Uttar Pradesh

अन्नदाता सम्मान समारोह: जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें उन्नति खेती पर दिया जोर !

City News Uttar Pradesh

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश यादव: ताज नगरी में सपा और कांग्रेस की दिखेगी ताकत

City News Uttar Pradesh

भुट्टो के खिलाफ बांदा में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, भुट्टो का भुट्टा भूंजा औऱ जलाया

City News Uttar Pradesh

गांवों में भ्रमण कर रही खाकी, निर्भीकता का दे रही संदेश, अपराधियों पर पैनी नजर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़