City News Uttar Pradesh
दंगा नियंत्रण अभ्यास में पुलिस ने बहाया पसीना, एसपी अभिनंदन ने लिया जायजा, देखे उपकरण
उत्तर प्रदेश

दंगा नियंत्रण अभ्यास में पुलिस ने बहाया पसीना, एसपी अभिनंदन ने लिया जायजा, देखे उपकरण …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। त्योहारों पर किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को पुलिस लाइन मैदान में दंगा नियंत्रण अभ्यास किया। दंगा नियंत्रण में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को चलाया और जमकर पसीना बहाया।

दंगा नियंत्रण अभ्यास में पुलिस ने बहाया पसीना, एसपी अभिनंदन ने लिया जायजा, देखे उपकरण

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने निरीक्षण किया और दंगा नियंत्रण में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों का जायजा लिया। इसके साथ ही एसपी ने सभी क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र में सतर्कता बरतें। त्योहारों में अराजकता फैलाने वालों को चिन्हित किया जाए और सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।


नवरात्र पर्व, दशहरा, बारावफात और दीपावली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस सतर्क नजर आ रही है। शुक्रवार को पुलिस कर्मियों ने पुलिस लाइन ग्राउंड में दंगा नियंत्रण का अभ्यास किया और जमकर पसीना बहाया। इसी दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनंदन भी पहुंचे और उन्होंने दंगा नियंत्रण में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों आदि का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

दंगा नियंत्रण अभ्यास में पुलिस ने बहाया पसीना, एसपी अभिनंदन ने लिया जायजा, देखे उपकरण

पुलिस अधीक्षक ने अराजक एवं असमाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए उन्हें चिन्हित करने के साथ ही अत्याधुनिक ड्रोन कैमरे का प्रयोग करने की बात कही। त्योहार में खलल पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश एसपी ने दिए। मालुम हो कि त्योहार नवरात्र, दशहरा, बारावफात और दीपावली को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक ने तैयारियों का जायजा लिया। एसपी ने थाना प्रभारियों व क्षेत्राधिकारी बांदा को अपने-अपने थाना क्षेत्रमें सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए।

सोशल मीडिया पर भड़काऊ, आपत्तिजनक और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली पोस्टों को करने वालों के खिलाफ भी सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने की बात एसपी ने कही। प्रभारी मीडिया सेल को ऐसे अराजकतत्वों पर नजर रखने व मानीटरिंग करने के निर्देश भी दिए गए। दंगा नियंत्रण अभ्यास के दौरान सभी क्षेत्राधिकारीगण और थाना प्रभारी व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड में भाजपा से एक लोकसभा सीट मांग रहा अपना दल-एस

City News Uttar Pradesh

दिवंगत जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर को महिला मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि

बुंदेलखंड में गरजे राजनाथ सिंह : बोले- भाजपा के विकास के आगे विपक्ष कर रहा शीर्षासन, योगी सरकार में माफिया-गुंडे जेल में या बेल में

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022 : तीसरे चरण में शाम पांच बजे तक 57.58 फीसदी मतदान, पढ़िए 2017 के मुकाबले किस जिले में कितना हुआ मतदान

City News Uttar Pradesh

बांदा जिले में लगभग 1067 स्थानों पर होगा होलिकादहन: प्रशासन भी हो चुका है सतर्क

मुरादाबाद: नकली शराब फैक्टरी चलाने में दस पर गैंगस्टर दर्ज, चार गिरफ्तार, छह फरार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़