- विनोद मिश्रा
बांदा। रात्रि मोटरसाइकिल में कांस्टेबल के साथ पीछे बैठे कोई और नहीं बल्कि बांदा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिनंदन है। पीड़ित मां की गुहार पर एसपी बिसंडा पहुंच गए । अब आपको हम पूरा मामला बताते है।

बिसंडा थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव के मजरा क्योटन पुरवा निवासी आशीष (5) पुत्र राजकरन 23 सितंबर की शाम करीब छह बजे घर के बाहर खेल रहा था। तभी वह अचानक लापता हो गया। घर लौटी मां सुमित्रा ने देखा तो आशीष गायब था। खोजबीन की गई लेकिन उसका पता नहीं चला।

आशीष के ताऊ रामसिया ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था। शुक्रवार को बालक की मां ग्रामीणों के साथ पुलिस अधीक्षक से मिलकर आप बीती बताई।

बताया कि सिंहपुर पुलिस चौकी द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही। उक्त घटना में मुहल्ले पड़ोस की महिलाओं ने देखा कि पीड़िता का पुत्र आशीष घर के बाहर खेल रहा था। पड़ोसी युवक ने उसे बुला लिया और अपहरण करके ले गया। पुलिस को कई बार उक्त युवक के बारे में बताया गया, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से पुत्र की बरामदगी कराए जाने की मांग की है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
