City News Uttar Pradesh
दो बहनों व भाई की रहस्यमयी मौत, एक बहन की हालत गंभीर
उत्तर प्रदेश

दो बहनों व भाई की रहस्यमयी मौत, एक बहन की हालत गंभीर

विनोद मिश्रा

बांदा। शहर के ज्योति नगर मोहल्ले घर के अंदर एक बेड पर सो रहे चार भाई-बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ गई। मेडिकल कालेज में तीन की रहस्यमय मौत हाे गई। चारों को सीने, पेट व गले में दर्द के साथ आंखों में सूजन के चलते अस्पताल ले जाया गया था, जिसमें बड़ी बहन की हालत गंभीर बनी हुई है।

दो बहनों व भाई की रहस्यमयी मौत, एक बहन की हालत गंभीर
Mysterious death of two sisters and brother, one sister’s condition is critical

मजदूर कामता राजपूत के 10 वर्षीय पुत्र अमन, पुत्री 12 वर्षीय दीक्षा, 13 वर्षीय इच्छा, 14 वर्षीय रक्षा व 18 वर्षीय रचना कमरे में एक ही बेड में सो रहे थे। सुबह सबसे पहले अचानक अमन की हालत बिगड़ना शुरू हुई। उसने पिता को पेट व सीने के साथ गले में दर्द होने की जानकारी दी।

दो बहनों व भाई की रहस्यमयी मौत, एक बहन की हालत गंभीर
Mysterious death of two sisters and brother, one sister’s condition is critical

कामता ने बेटे की आंखों में सूजन देखी और पूछताछ की तो उसने किसी जहरीला कीड़े के काट लेने की बात कही। इस बीच उसे बेहोशी होते देख एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अमन को रानी दुर्गावती मेडिकल रेफर कर दिया, जहां उपचार शुरू होते ही उसकी मौत हो गई।

दो बहनों व भाई की रहस्यमयी मौत, एक बहन की हालत गंभीर
Mysterious death of two sisters and brother, one sister’s condition is critical

इस बीच घर में अमन की बड़ी बहन रचना, रक्षा व दीक्षा की भी हालत बिगड़ गई। जिन्हें पड़ोसियों की मदद से उनकी मां आरती जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वह भी मेडिकल कालेज रेफर हुई ।

दो बहनों व भाई की रहस्यमयी मौत, एक बहन की हालत गंभीर
Mysterious death of two sisters and brother, one sister’s condition is critical

उपचार के दौरान दीक्षा व रक्षा ने भी दम तोड़ दिया, जबकि बड़ी बहन की हालत गंभीर बनी है। कामता ने किसी जहरीले कीड़े के काटने की आशंका जताई है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन भी मेडिकल कालेज पहुंचे। मौतों पर उन्होने भी जहरीले कीड़े के काटने की आशंका जताई।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शराब के शौकीनों को डीएम की सौगात : राजस्व के लिए अब दिनभर खुलेंगी शराब की दुकान …

समाधान दिवस में सामने आई लापरवाही : लेखपालों के विरुद्ध डीएम नें की कार्यवाई

City News Uttar Pradesh

Banda : खनन विभाग द्वारा अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाई, 70 ट्रक 3 पोकलैंड ,एक जेसीबी सीज …

City News Uttar Pradesh

भाजपा प्रत्याशी प्रकाश के सम्मान के दौरान आराजकता की कोशिश, सर्वत्र निंदा

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022 : सपा ने कयासों को दिया विराम, मैनपुरी के करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव

City News Uttar Pradesh

बांदा में बिजली विभाग के एक्सईएन, एसडीओ और जेई के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़