City News Uttar Pradesh
तीन दिन सिमौनी में बुझेगी पेट की आग: भोजन, पूजन, मनोरंजन की जिम्मेदारी तय
उत्तर प्रदेश

तीन दिन सिमौनी में बुझेगी पेट की आग: भोजन, पूजन, मनोरंजन की जिम्मेदारी तय

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सिमौनी में पंद्रह दिसंबर से भोजन पर तीन दिन टूटेंगे लोग। छककर बुझेगी पेट की आग। दर्शन, भोजन मनोरंजन का मौनी मेला में होगा अद्भुत संगम। बबेरू तहसील के इस बहुचर्चित वीवीआईपी धाम में तीन दिवसीय विशाल भंडारा, मेला- प्रदर्शनी को लेकर श्रमदानी कार्य प्रभारियों की बैठक हुई। चूल्हा, कड़ाहीसब्जी कतराईआटा मड़ाई, जलेबी मिठाई से लेकर मेला ठेला प्रबंधन की सभी जिम्मेदारियों का व्यवस्थापन को अंतिम रूप दिया गया।

तीन दिन सिमौनी में बुझेगी पेट की आग: भोजन, पूजन, मनोरंजन की जिम्मेदारी तय
Stomach fire will be extinguished in Simouni for three days: responsibility for food, worship, entertainment fixed

बैठक के दौरान कड़ाही की जिम्मेदारी वीके सिंह भरखरी, शिव प्रकाश सिंह संजय जसईपुर, शिवनायक सिंह भिडौरा, शिवपाल यादव छिरहुटा, पूर्व विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, मनोज तिवारी महोबा, बाला महाराज देवरथा, राजाबाबू सिंह बबेरू, अजीत सिंह दतौली तथा अमर सिंह को मिली। रसद व्यवस्था बब्बू तिवारी,ज्ञान यादव पड़री देखेंगे। पूड़ी भंडार कक्ष की जिम्मेदारी शिवमिलन दुबे मर्का, आटा मड़ाई बैजनाथ साहू बदौली, आलू कटाई कमल सिंह यादव पूर्व प्रधान मियां बरौली, प्रसाद आपूर्ति कल्लू सिंह पूर्व प्रधान टोला कला, पूड़ी आपूर्ति आशीष सिंह साड़ा, प्रशासनिक काउंटर बिछावन महानारायण शुक्ला खौड़ा, पत्तल सुरक्षा में विजयपाल टोला, सब्जी ढुलाई हरिशरण शर्मा पूर्व प्रधान सिमौनी, प्रसाद आपूर्ति काउंटर चेकिंग सुरेश गौतम अतर्रा तथा संत सेवा की जिम्मेदारी राकेश सिंह मूंगुस को सौंपी गई है।

तीन दिन सिमौनी में बुझेगी पेट की आग: भोजन, पूजन, मनोरंजन की जिम्मेदारी तय
Stomach fire will be extinguished in Simouni for three days: responsibility for food, worship, entertainment fixed

इसी तरह प्रसाद वितरण की जिम्मेदारी अरुण पटेल जसईपुर, पूर्व विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, बृजमोहन सिंह लाला कुचेंदू, बच्चा सिंह काजीटोला, अर्जुन सिंह बगेहटा, प्रेम सिंह पतवन, शिवनायक सिंह भिडौरा तथा श्रीपाल यादव छिरहुटा संभालेंगे। तीन दिवसीय भंडारे का संचालन पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल करगें, जबकि वीआईपी आगंतुकों के रिसीवर का काम राजेश द्विवेदी देखेंगे। यहां दिन में होने वाले नाटक तथा रात्रि में होने वाली रामलीला के संचालन की जिम्मेदारी रज्जू तिवारी को सौंपी गई है।पंजीयन कक्ष, बिजली, टेंट, साउंड तथा अन्य विभाग आनंद स्वरूप द्विवेदी देखेंगे। मेला- प्रदर्शनी की जिम्मेदारी सुलेमान पूर्व प्रधान सिमौनी, सर्वेश तिवारी, नीमेश मिश्रा को सौंपी गई है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश द्वारा विकास की बहार : सीसी रोडों का लोकार्पण एवं किया बीज वितरण

City News Uttar Pradesh

आयुक्त दिनेश कुमार सिंह पहुचे गांव, ग्रामीणों का जाना हाल …

जिला प्रदूषण की ‘भयावह’ चपेट में : प्लास्टिक कचरा बना ‘यमराज’

माफियाओं नें राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से बांदा में अरबों की भूमि हड़पी ? प्रशासन मौन !

बुंदेलखंड राज्य : सांसदों का जमीर जगा तो संसद में उठेगा मुद्दा ! …

City News Uttar Pradesh

विधायक ओम मणि द्वारा ‘कालिंजर’ को मिलेगी नई पहचान: दुर्ग बनेगा ‘पर्यटन हब’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़