City News Uttar Pradesh
अपहरण की रिपोर्ट क्या है मनगढ़ंत कहानी ? चिंगारी संगठन के दावों से उठे सवाल !
उत्तर प्रदेश

अपहरण की रिपोर्ट क्या है मनगढ़ंत कहानी ? चिंगारी संगठन के दावों से उठे सवाल !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। समाज सेवी राजा भइया व उसके सहयोगियों के खिलाफ़ थाना अतर्रा में दर्ज अपहरण की रिपोर्ट क्या मनगढ़ंत कहानी है ? क्योंकि इस मामले में अनगिनत सवाल उठ रहे हैं जो मामले को संदिग्ध बना रहे हैं। चिनगारी संगठन के दावों को यदि सच माना जाये तो ऐसा महसूस होता हैं की यह सारा मामला दुर्भावना पूर्ण साजिश है ! इसी संदर्भ में चिंगारी संगठन के प्रतिनिधि मण्डल नें पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार से मिल कर कई खुलासे करने के दावे किये हैं।

अपहरण की रिपोर्ट क्या है मनगढ़ंत कहानी ? चिंगारी संगठन के दावों से उठे सवाल !

संगठन की ओर से पुलिसक्षेत्राधिकारी को बताया गया है की आरोपिता ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद दायर शार्ट काउंटर शपथ पत्र में अपहरण की घटना 13 दिसंबर को थाना अतर्रा के सामने से बताया है। जिससे अपहरण कर्ता राजा भइया, शिवकुमार,विजय व सम्पत पाल को बताया गया,जबकि शाम 6 बजे राजा भइया शिवकुमार विजय बहादुर को थाना अतर्रा में ही मौजूद होने की बात कही गई है। दूसरे प्रार्थना पत्र में इसी घटना को ओरन रोड बस स्टैण्ड से बताया गया है।

चिंगारी संगठन की महिलाओं ने कोतवाली में डाला डेरा: एक हफ्ते का अल्टीमेटम

इसके बाद 2 फरवरी को दिए गए प्रार्थना पत्र में इसी घटना को 14 दिसंबर को बबेरू बस स्टैण्ड शराब के ठेके के सामने से बताया गया। जिससे 22 अभियुक्त बनाए गए है। जबकि संघठन के दावे के अनुसार 14 दिसम्बर को राजाभैया,बिजय बहादुर बाँदा में थे। उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात भी किया था। इस तरह के अलग अलग प्रार्थना पत्रों में अलग अलग तिथि व अलग स्थानों का होना घटना में सवालिया निशान खड़ा करता है? प्रतिनिधि मण्डल ने उक्त घटना की निष्पक्ष जांच कर कथित षडयंत्र करियों के खिलाफ़ कठोर कार्यवाही की मांग की है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पाली हाउस में उगाएं सब्जी, होगा मुनाफा : चमकेगी किसानों की किस्मत

बिजली कटौती से कराह उठा उत्तर प्रदेश, कई इकाइयां हुईं ठप, ऊर्जा मंत्री ने बताया कब तक सुधरेंगे हालात

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह के अनिल सिंह बनें चुनावी सारथी !

City News Uttar Pradesh

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार : एक कैबिनेट और छह राज्य मंत्री शामिल …

City News Uttar Pradesh

सपा का प्रशासन पर हमला : चोरी, लूट और जमीन घोटाले पर फूटा गुस्सा

City News Uttar Pradesh

एक्सप्रसे-वे पर काम कर रहे पश्चिम बंगाल के मजदूर की रहस्मयी ढंग से मौत, साथियों ने बताया सांस लेने में थी दिक्कत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़