27.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
भाजपा कार्यशाला : भाजपा के अमृत कोष की हुई व्याख्या
उत्तर प्रदेश

भाजपा कार्यशाला : भाजपा के अमृत कोष की हुई व्याख्या

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जिला कार्यशाला के दूसरे दिन वक्ताओं ने पार्टी के अमृत कोष में अपनी कार्यपद्धती और संगठन संरचना में भूमिका, भारत वैश्विक परिदृश्य, व्यक्तित्व विकास, भारत का बढ़ता सुरक्षा समर्थ , हमारा विचार परिवार, मीडिया के व्यवहार एवं उपयोग तथा सोशल मीडिया की समझ आदि विषयों पर प्रकाश डाला।

भाजपा कार्यशाला : भाजपा के अमृत कोष की हुई व्याख्या
BJP Workshop: Explanation of BJP’s Amrit Kosh

प्रथम सत्र में पूर्व राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय में अपनी कार्यपद्धती और संगठन संरचना में भूमिका विषय पर प्रकाश डाला। कहा कि भाजपा एक ऐसा राजनीतिक दल है जिसकी कार्यपद्धती उसको अन्य पार्टियों से अलग करती है। कार्यशाला में दूसरे सत्र में राजेश सिंह सिंगर ने भारत वैश्विक परिदृश्य विषय पर कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया। कहा मोदी जी के नेतृत्व में पहली बार देश में धार्मिक चेतना को राष्ट्रीय चेतना बनाया गया।

भाजपा कार्यशाला : भाजपा के अमृत कोष की हुई व्याख्या
BJP Workshop: Explanation of BJP’s Amrit Kosh

कार्यशाला के पांचवें सत्र को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक राम जी ने संबोधित किया। हमारा विचार परिवार विषय पर प्रकाश डाला। शिक्षा न्याय, सांस्कृतिक, राजनीतिक सहित ऐसे 42 क्षेत्रों में काम करने वाले हमारे स्वयंसेवक सभी से संपर्क, संवाद और स्नेह के माध्यम से समाज में विश्वसनीय बने हुए है। मीडिया के व्यवहार एवं उपयोग तथा सोशल मीडिया की समझ विषय पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने प्रकाश डाला। प्रशिक्षण वर्ग प्रमुख के रूप में उत्तम सक्सेना रहे जबकि संचालन जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित विवेकानंद गुप्ता तथा कल्लू सिंह राजपूत द्वारा किया गया।

भाजपा कार्यशाला : भाजपा के अमृत कोष की हुई व्याख्या
BJP Workshop: Explanation of BJP’s Amrit Kosh

इस अवसर पर सांसद आरके सिंह पटेल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओम मणि वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल,बुंदेलखंड विकास बोर्ड अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष लवलेश सिंह, किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष से बाल मुकुंद शुक्ला, पूर्व चेयरमैन तथा राज कुमार राज, बड़ोखर ब्लॉक प्रमुख सोनू सिंह सोनू, जिला पंचायत सदस्य भारत सिंह, सहित प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड का ​शिमला बना बांदा: कोहरे की चादर में लिपटा रहा पूरा इलाका

‘लुटेरी दुल्हन गैंग’ का भंडाफोड़: शादी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह को हुआ गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

अलविदा नमाज के साथ रमजान को विदाई: रोजेदारों के छलके आंसू

मुख्तार अंसारी सुभासपा से टिकट पर लड़ेगे विधानसभा चुनाव …

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल में जहर का कारोबार: बाजार में 40 प्रतिशत नकली दवा, प्रशासन लाचार !

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम जे. रीभा का समाधान दिवस: तहसील निरीक्षण से प्रशासनिक महकमे में हलचल

ब्रेकिंग न्यूज़