- विनोद मिश्रा
बांदा। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह नें जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उनके पहुचते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। सभी अधिकारी आनन फानन में अस्पताल पहुंच गए। मंत्री ने अस्पताल में गंदगी देख मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सच्चिदानंद को फटकार लगाई और अस्पताल की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

पर्यटन एंव मंडल के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने जिला अस्पताल में पहुंचकर वहां की व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही कोविड कंट्रोल के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी समीक्षा की। मंत्री ने जिला अस्पताल के डॉक्टरों व सीएमएस को सख्त हिदायत दी है कि किसी भी तरह की बाहरी दवाओं का उपयोग न किया जाए।

सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही दवाओं से ही बेहतर से बेहतर इलाज किया जाए,यदि बाहरी दवाओं की शिकायत आती है या मिलती है तो कार्यवाही के लिए तैयार रहें । उन्होंने कहा कि भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वहीं मीडिया को बताया कि लोगों से अस्पताल को लेकर समस्याओं की जानकारी मिलने पर जिला अस्पताल का अचानक निरीक्षण किया है। जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान जो कमियां सामने आई है,उन्हें शीघ्र दुरुस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं ।

किसी भी तरह की मरीजो के साथ लापरवाही ना हो और डॉक्टर मरीजों को बाहरी दवा नहीं लिखी जाये शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जायेगी। निरीक्षण के दौरान सांसद आरके पटेल ,सदर विधायक प्रकाश दिवेदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक दलजीत सिंह, भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता एंव जिलाधिकारी अनुराग पटेल, आयुक्त दिनेश सिंह तथा चिकित्सीय एंव अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
