- विनोद मिश्रा
बांदा। एसपी अभिनंदन नें संभावित उपद्रव से निपटने के लिये जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिये पुलिस लाइन में अस्त्र शस्त्रों के साथ बलवा ड्रिल का रिहर्सल कराया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं बलवा नियंत्रण में प्रयोग किए जाने वाले शस्त्रों जैसे एंटी राइट गन, प्लास्टिक पैलेट, रबर बुलेट, आंसू गैस के गोले, चिल्ली बम आदि हथियारों का प्रयोग कराते हुए सभी पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया ।

उसके बाद एसपी ने भारी फोर्स के साथ शहर के संवेदन शील इलाकों में पैदल मार्च किया। इस दौरान उनके साथ एडीएम, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा, सभी सीओ मौजूद रहे।

मुस्लिम धर्म गुरू के साथ दूसरे राउंड की वार्ता की। शुक्रवार को जुमा की नमाज के दौरान किसी तरह का उपद्रव न हो और शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिये हर चाक चौबंद व्यूह की रचना की गई है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
