25.2 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
रमजान का पहरा अशरा खत्म, खूब की दुआएं: रोजेदारों के छलके आंसू
उत्तर प्रदेश

रमजान का पहरा अशरा खत्म, खूब की दुआएं: रोजेदारों के छलके आंसू

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रमजान माह का पहला अशरा खत्म हो गया। गुरुवार को सूरज डूबते ही इफ्तार के साथ रोजेदारों ने जमकर दुआएं कीं। पहला अशरा रहमत का माना गया है। 10 दिनों को अशरा कहते हैं। सामूहिक इफ्तार का सिलसिला भी शुरू हो गया। रमजान माह तीन अशरों में बंटा हुआ है।

रमजान का पहरा अशरा खत्म, खूब की दुआएं: रोजेदारों के छलके आंसू
Ramadan’s vigil Ashra ends, lots of blessings: tears of fasting people shed

पहले 10 दिन रहमत के हैं। बीच के 10 दिन मगफिरत और आखिरी 10 दिन जहन्नम से निजात के कहे जाते हैं। 10 रोजे पूरे होते ही पहला अशरा रूख्सत हो गया। शुक्रवार से 11वें रोजे के साथ दूसरा अशरा शुरू होगा। पहले अशरे के खात्मे पर रोजेदारों ने इफ्तार के वक्त खूब दुआएं कीं। तमाम रोजेदारों की आंखों में आंसू छलक आए। उनको मलाल था कि इस अशरे में वह रोजे का वह हक अदा नहीं कर सके जैसा होना चाहिए था। मसजिदों में रात को तरावीह जारी है।

रमजान का पहरा अशरा खत्म, खूब की दुआएं: रोजेदारों के छलके आंसू
Ramadan’s vigil Ashra ends, lots of blessings: tears of fasting people shed

हालांकि ज्यादातर मसजिदों में कुरान पूरा कर लिया गया। नवाबी जामा मसजिद में कुरान पूरा हो गया। भारी तादाद में लोगों ने शिरकत की। बोडे़ की मसजिद, मरकज वाली मसजिद, गूलरनाका की मसजिद, सुतली वाली गली मसजिद में भी कुरान पूरा हो गया। उधर, घरों में इफ्तार पार्टियां भी चालू हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भूख से ‘तड़पता’ गांव बोड़े पुरवा ? सूनी गोद बुझे चूल्हे औऱ रोती चौखटें, पेट को राशन कार्ड कब !

City News Uttar Pradesh Desk

विकास के नाम पर ‘भ्रष्टाचार’ की सड़क: ऊपर से चमक, अंदर से ‘सड़न’ !

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें कहा: भाजपा सरकार में व्यापारी हितों का विशेष ख्याल

City News Uttar Pradesh

महोबा : बना रहे थे डकैती डालने की योजना, आ गई पुलिस, पांच आरोपित पहुंच गए जेल

City News Uttar Pradesh

शानें शौकत से निकला जलूस ये गौसिया : अलमदद के गूंजे नारे

City News Uttar Pradesh

सर्दी में दाल, तेल से लेकर मसालों तक के तेवर पड़े ठंडे

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़