- ब्यूरो रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश। लोकसभा चुनाव से पहले बिहार की सियासत में बुधवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। पूर्व सांसद पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी (जाप) का कांग्रेस में विलय हो गया है। बता दें कि बिहार में सीट शेयरिंग से पहले पप्पू यादव ने अपनी पार्टी को विलय करने का फैसला लिया था। पप्पू यादव की पत्नी रंजीता रंजन कांग्रेस से राज्यसभा सांसद हैं। बिहार में अभी तक इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है। इसको लेकर कांग्रेस और राजद में पेंच फंसा हुआ है।

जन अधिकार पार्टी और कांग्रेस के विलय के मौके पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, यह ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंंने कहा कि इसमें देश की राजनीति और प्रदेश की राजनीति बदलने की ताकत है. पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पप्पू यादव बिहार में चुनाव लड़ सकते हैं।

कन्हैया कुमार और पप्पू यादव की सीट को लेकर ‘इंडिया’ गठबंधन में बात अटक रही है। बता दें कि मंगलवार को पप्पू यादव ने RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों के बीच बिहार में बीजेपी को जीरो पर आउट करने की रणनीति पर चर्चा हुई। दरअसल, कांग्रेस पप्पू यादव को पूर्णिया से लड़ाना चाहती है, लेकिन राजद इस पर तैयार नहीं है। वहीं, कांग्रेस बेगूसराय सीट कन्हैया कुमार के लिए मांग रही है. राजद अभी तक इसके लिए भी तैयार नहीं है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
