25.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश नें पार्टी जनों में भरा जोश: सदस्यता कार्यशालाओं की मचा दी धूम
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश नें पार्टी जनों में भरा जोश:सदस्यता कार्यशालाओं की मचा दी धूम

  • शरद मिश्रा

बांदा। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें आज अपने विधान सभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान कार्यशाला की धूम मचा दी। सदस्यता का रिकार्ड बनाने के लिये जोश भरा।

विधायक प्रकाश नें मंगलवार को बिसंडा मंडल, महुवा मंडल, बांदा नगर उत्तरी एवं दक्षिणी मंडल की कार्यशालाओं को संबोधित किया। कहा की यह अभियान संगठन का पर्व है। इसमें सभी कार्यकर्ता प्राणप्रण से जुट जाएं। निर्धारित किए गए लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाकर जिले को शीर्ष पर लाने का कार्य करें।

विधायक प्रकाश नें कहा कि देश में 1500 से अधिक राजनीतिक दल हैं, लेकिन भाजपा उन सभी से अलग है। इसलिए जब आप लोगों को सदस्य बनाने जाएं, तो उन्हें हमारा गौरवशाली इतिहास बताएं।

पार्टी कार्यकर्ता और अपने क्षेत्रों में कमजोर बूथों की पहचान करें और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़कर कमजोरी को मजबूती में बदल दें। सदस्यता के लक्ष्य को पार करने के लिए प्राणप्रण से जुटें।

संगठन पर्व के माध्यम से नए सदस्य बनाकर भारत माता की सेवा करें। भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्र प्रथम है। संगठन की मजबूती से ही लगातार तीसरी बार श्री नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं। इसलिए संगठन को और मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास करें।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बरसाने की होली को मात देती है बुंदेलखंड की “लट्ठमार दिवाली, ढोल की थाप पर होता है वार

City News Uttar Pradesh

भूगर्भ जल विभाग : पिता की कुर्सी बेटे की ठेकेदारी, हो गया लाखों का भ्रष्टाचार ?

City News Uttar Pradesh

एमएलसी जितेंद्र सिंह नें ‘गणतंत्र दिवस’ पर दी बधाई : संविधान की ‘ताकत एवं संस्कृति’ का किया उल्लेख

City News Uttar Pradesh

सर्दी और कोहरे नें धान खरीद पर मारी ठोकर: एफ सीआई कर रहा रिजेक्ट

City News Uttar Pradesh

बाघ की दहाड़ से गूंजेगा चित्रकूट: रानीपुर टाइगर रिजर्व बना बुंदेलखंड का विकास का पैमाना

दुस्साहस की हद : बालू के खनन पर रोक के बावजूद अवैध खनन की लुका -छिपी जारी

ब्रेकिंग न्यूज़