
- शरद मिश्रा
बांदा। शहर की ‘खेल विरासत और युवाओं के भविष्य’ से जुड़े ‘ऐतिहासिक राइफल क्लब मैदान’ की ‘प्रस्तावित नीलामी’ ने अब ‘राजनीतिक तूफान’ की ओर ‘बढ़’ रही है। जिला कांग्रेस नें सोमवार को शासन औऱ विकास प्राधिकरण के खिलाफ खुला ‘ऐलान-ए-जंग’ कर दिया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता, खेल प्रेमी और बुद्धिजीवी कैम्प कार्यालय से नारेबाजी करते हुए बाबूलाल चौराहा स्थित राइफल क्लब मैदान पहुंचे और धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। “राइफल क्लब नहीं बिकेगा”, “खेल मैदान बचाओ”,“जनविरोधी फैसला वापस लो” जैसे नारों से मैदान गूंज उठा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दिक्षित नें कहा की प्रशासन की मिलीभगत से बांदा विकास प्राधिकरण 21 जनवरी को मैदान की नीलामी की तैयारी कर चुका है, जिसे जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।

उन्होंने “आक्रामक तेवर” दिखाते हुए कहा,“यह केवल ज़मीन की नीलामी नहीं,बल्कि बांदा की आत्मा, खिलाड़ियों के सपनों और शहर की पहचान पर हमला है। अगर नीलामी प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से नहीं रोका गया, तो अभी जो सांकेतिक धरना है,वह उग्र आंदोलन में बदलेगा।

धरने को शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह, एआईसीसी सदस्य रमेश चंद्र कोरी, पीसीसी सदस्य भगवान दीन गर्ग, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रसाद त्रिपाठी, सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। चेतावनी दी कि यदि नीलामी की प्रक्रिया आगे बढ़ी, तो पूरा शहर “आंदोलन की आग में झुलस” जाएगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
