30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
खाकी का 'काला' सच: वर्दी हुई दागदार, इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मियों पर कोर्ट की 'गाज'
उत्तर प्रदेश

खाकी का ‘काला’ सच: वर्दी हुई दागदार, इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मियों पर कोर्ट की ‘गाज’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कानून की रखवाली करने वाली खाकी जब खुद कानून तोड़ने लगे, तो इंसाफ की आखिरी उम्मीद अदालत ही बचती है। बांदा जिले में पुलिसिया दमन, अवैध वसूली और फर्जी मुकदमे का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मियों पर अदालत ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। यह आदेश पुलिस महकमे में हड़कंप मचाने वाला माना जा रहा है।

खाकी का 'काला' सच: वर्दी हुई दागदार, इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मियों पर कोर्ट की 'गाज'

बबेरू कस्बे के हरदौली गांव निवासी कमालउद्दीन ने न्यायालय में धारा 156(3) सीआरपीसी के तहत वाद दाखिल किया था। पीड़ित के अनुसार, गांव के पुलिस मुखबिर बउवा सिंह ने वर्ष 2021 में घरेलू समस्या का हवाला देकर उससे ढाई लाख रुपये उधार लिए थे। बाद में जब उसने पैसे वापस मांगे, तो उस पर गांजा तस्करी का झूठा आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत करा दी गई। कमालउद्दीन का आरोप है कि 24 जुलाई 2023 को तत्कालीन अतर्रा थानाध्यक्ष अरविंद कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे फतेहपुर से लौटते समय रोका, मारपीट की और पुलिस क्वार्टर में बंद कर लिया। आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की वसूली की गई। इसके बाद 27 जुलाई 2023 को गांजा और तमंचा दिखाकर उसे जेल भेज दिया गया।

खाकी का 'काला' सच: वर्दी हुई दागदार, इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मियों पर कोर्ट की 'गाज'

जेल से रिहा होने के बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग समेत कई स्तरों पर शिकायत की। क्षेत्राधिकारी अतर्रा द्वारा कराई गई जांच में पुलिसकर्मी दोषी पाए गए, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। अंततः अदालत ने सख्ती दिखाते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश गगन कुमार भारती द्वारा छह पुलिसकर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी किए।

कड़ी चुनौतियों के बीच अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने संभाला पदभार

मामले में एएसपी शिवराज ने कहा कि इस प्रकरण की पूर्व में जांच हो चुकी है। यदि न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं, तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और विवेचना कराई जाएगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रतिनिधि अंकित की सर्जिकल स्ट्राइक: जमीनी हकीकत पर फोकस, शहर की बदलती तस्वीर

पदोन्नति के साथ एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र को मिला दिवाली का तोहफा …

City News Uttar Pradesh

बांदा पालिका बोर्ड बैठक : नगर के विकास एवं आय को गति देने के प्रस्ताव हुये पास

City News Uttar Pradesh

टीबी रोग से जिला होगा मुक्त : जनप्रतिनिधियों नें रोगियों को लिया गोद

City News Uttar Pradesh

जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार की मिली झांकी : कार्यदाई संस्था को लगी फटकार

City News Uttar Pradesh

विकास निगरानी समिति की बैठक में विधायक प्रकाश जमकर गरजे : अधिकारियों की ली क्लास

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़