City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- डीएम का प्रयास, विकास प्राधिकरण का भवन छह करोड़ से होगा तैयार।

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह का प्रयास रंग लाया और विकास प्राधिकरण को अपना भवन मिलने का मार्ग प्रशस्त हो गया। नये भवन के लिये जमीन का चयन और निर्माण के लिये छह करोड़ रुपया भी शासन से मंजूर हो गई।विकास भवन कादो मंजिला और आलीशान होगा।इसके लिये पंडित दीनदयालपुरम में चार हजार वर्ग मीटर जमीन चिन्हित की गई है।भवन का नक्शा वन गया है।टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है।भवन बनने का समय दो माह निर्धरित है।

जिला विकास प्राधिकरण का कार्यालय अभी रायफल क्लब मैदान स्थित जीर्ण-शीर्ण भवन में संचालित हो रहा है। सीमित भवन में एक्सईएन व सहायक अभियंता के बैठने के लिए जगह तक नहीं है। करीब छह दशक से इसका रंग-रोगन कर काम चलाया जा रहा है। बारिश के समय में दफ्तर के अंदर तक पानी घुस जाता है, जिससे अक्सर जरूरी अभिलेख तक चौपट हो जाते हैं।जिलाधिकारी आनन्द सिंह के निर्देश पर विकास प्राधिकरण ने शासन में भवन बनवाने के लिए प्रस्ताव भेजा था। इसकी स्वीकृत मिली पर अटका बजट भी मिल गया।चार माह पहले मिल गई थी। शासन ने इसके लिए करीब छह करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर भेज दिया । विकास प्राधिकरण खुद इसका निर्माण कराएगी। इसके लिए टेंडर आदि की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक भवन का नक्शा तैयार हुआ है आलीशान भवन का है। इस दो मंजिला भवन में करीब 40 कमरे व हाल बनेंगे। सचिव व एक्सईएन के अलावा सभी जेई, लेखाकार और अन्य कर्मचारियों के पटलों के लिए अलग-अलग कमरे शामिल हैं। इसके अलावा बाहर भव्य पार्किंग स्थल बनेगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा नें अटल वाटिका किया गुलजार : पूर्व पीएम को किया याद

एनपीए का ‘पहाड़’ : 20 हज़ार ‘किसान-व्यापारी’ पर 402 करोड़ बकाया, बैंकों ने भेजे ‘नोटिस’

City News Uttar Pradesh

आसमान से बरसा कुदरत का कहर: बांदा में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से महिला समेत दो की मौत, छह लोग गंभीर झुलसे

City News Uttar Pradesh

Banda- चित्रकूट मंडल : रोडवेज बसों में गूंजेगी महानायक अभिताभ बच्चन की आवाज !

निजी भूमि के पट्टे में चल रहा ओवरलोडिंग का खेल : बालू भरे कई वाहनों को सीओ ने किया सीज

पुलिस बल के ठहने की व्यवस्थाएं हों दुरुस्त: एसपी अभिनंदन

ब्रेकिंग न्यूज़