City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : दर्दनाक घटना, आग में जिंदा जलकर दिव्यांग किसान की मौत…

 

  • विनोद मिश्रा 

बांदा । 27 दिसंबर को जिले में हुए अग्निकांड में एक मां और उनके तीन बच्चों की मौत को लोग भूला भी नहीं पाए थे कि आज नरैनी क्षेत्र में फिर एक अग्निकांड में दिव्यांग किसान की जिंदा जलकर मौत हो गई। दरअसल, रात में रोशनी को रखे गए दीपक की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। वहां सो रहे दिव्यांग वृद्ध किसान की जलकर मौत हो गई। मामला नरैनी क्षेत्र के पोंगरी गांव का है। वहां रहने वाले बौरा (54) पुत्र राम प्रताप बेलौहा बीती शाम खाना खाकर घर में सो सो रहा था।जलते दीपक से घर में आग लग गई। गांव के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। पुलिस को सूचना दी। किसी तरह वृद्ध को झुलसी हुई हालत में बाहर निकाला। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। मृतक के भतीजे हिमांशु ने बताया की उसके चाचा मूक-बधिर थे।

उप जिलाधिकारी वंदना श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों और मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि मानवीय भूल से आग लगी है। कोतवाली प्रभारी इंद्र देव ने बताया कि आग लगने का कारण हादसा है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कब्र से उठेगा सच या दबेगा जुर्म: नाबालिग की मौत बनी मिस्ट्री, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

City News Uttar Pradesh

शिक्षक एमएलसी चुनाव : बांदा जिले में दिखा त्रिमूर्ति का प्रचार धमाल !

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले: बिहार प्रकरण से घबराए हैं अखिलेश यादव, इंडिया गठबंधन का खेल खत्म

City News Uttar Pradesh

कुपोषण की जकड़: शासन की योजनाएं कागजों में कैद ! आंगनबाड़ी केंद्र बने खानापूर्ति का अड्डा !

City News Uttar Pradesh

यूपी : जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद हमीरपुर में बोले- अब प्यासा नहीं रहेगा बुंदेलखंड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नें बुंदेलखंड को दी विकास पथ की सौगात : एक्सप्रेस-वे का किया लोकार्पण

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़