32.1 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड गौरव महोत्सव मातम में बदला : बम विस्फोट में चार मौत, बांदा का आयोजन स्थगित
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड गौरव महोत्सव मातम में बदला : बम विस्फोट में चार मौत, बांदा का आयोजन स्थगित

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। चित्रकूट में आयोजित बुंदेलखंड गौरव महोत्सव में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। आतिशबाजी के लिए रखे गए बमों में विस्फोट हो गया। इसमें चार छात्रों की मौत हो गई। विस्फोट इतना भयंकर था कि जहां बम रखे थे वहां पांच फीट गहरा गड्ढा हो गया। एक युवक का शव मकान की दूसरी मंजिल की छत पर जाकर गिरा। बाकी अन्य के हाथ-पैर और खोपड़ी का पता नहीं चला। विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर तक सुनी गई।

बुंदेलखंड गौरव महोत्सव मातम में बदला : बम विस्फोट में चार मौत, बांदा का आयोजन स्थगित
Bundelkhand Gaurav Mahotsav turns into mourning: Four dead in bomb blast, Banda event postponed

महोत्सव का आयोजन चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी के मैदान में हो रहा था। दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद आतिशबाजी का प्रोग्राम था। मंच के पीछे बम रखे हुए थे। जिसमें अचानक विस्फोट हो गया।

बुंदेलखंड गौरव महोत्सव मातम में बदला : बम विस्फोट में चार मौत, बांदा का आयोजन स्थगित
Bundelkhand Gaurav Mahotsav turns into mourning: Four dead in bomb blast, Banda event postponed

चार युवकों के चीथड़े उड़ गए। मृतकों की हुई शिनाख्त कर्वी के मिशन चौराहा निवासी प्रभात पुत्र धर्मेंद्र, कर्वी माफी के विद्या नगर निवासी यश पुत्र विश्व प्रताप, पारस पुत्र कंशराज और मोहित पुत्र मुकेश के रूप मे हुई है। यह चारों छात्र थे। महोत्सव में घूमने गए थे।

यूपी डीजीपी को हटाने पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भड़के : योगी सरकार से पूछा- नियुक्ति के समय क्यों नहीं जांची थी योग्यता

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करके मृतक के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपए दिए जाने की मांग की है। कहा कि बुंदेलखंड महोत्सव में हुआ विस्फोट बेहद दुखद है। सभी मृतको को श्रद्धांजलि। भाजपा सरकार नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ का मुआवजा दे।

बुंदेलखंड गौरव महोत्सव मातम में बदला : बम विस्फोट में चार मौत, बांदा का आयोजन स्थगित
Bundelkhand Gaurav Mahotsav turns into mourning: Four dead in bomb blast, Banda event postponed

पर्यटन विभाग की ओर से बुंदेलखंड के सभी जनपदों में बुंदेलखंड गौरव महोत्सव मनाया जा रहा था। बुधवार को चित्रकूट में कार्यक्रम के अंतिम दिन आतिशबाजी का कार्यक्रम था। इस घटना के बाद चित्रकूट में होने वाले कार्यक्रम रद्द कर दिए गए और अब बांदा में 16 से 18 फरवरी तक आयोजित होने वाला बुंदेलखंड गौरव महोत्सव स्थगित कर दिया गया है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

“साथी यूपी” भाजपा का कर रही विरोध ! करोड़ों का फर्जीवाड़ा ! क्यों सोया है खुफिया विभाग ?

कांग्रेस की नई रणनीति: जमीन से जुड़कर ‘सशक्त संगठन’ खड़ा करने की कवायद तेज

City News Uttar Pradesh

बिजली-खाद बदहाली पर “कांग्रेस की हुंकार”: कर्ज, भूख और आत्महत्या पर सरकार को घेरा

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश दिवेदी नें बताया एक्सप्रेसवे के दोनों ओर बनेंगे सोलर पार्क: होगा गुलजार

City News Uttar Pradesh

शर्मनाक : नाबालिग बुआ को सोते समय उठा ले गया भतीजा, खेत में ले जाकर की दरिंदगी, पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार

मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक : मंडलायुक्त आरपी सिंह नें की गहन समीक्षा, सुनी समस्यायें

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़