City News Uttar Pradesh
चित्रकूट मंडल सहित 10 रेलवे स्टेशनों का होगा पुनर्विकास, बनेंगे अंडर और ओवरब्रिज
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट मंडल सहित 10 रेलवे स्टेशनों का होगा पुनर्विकास, बनेंगे अंडर और ओवरब्रिज

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रेल प्रशासन द्वारा झांसी रेल मंडल के10 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा। जबकि, 88 अंडरब्रिज और ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। एक ही दिन में इन सभी कामों का शिलान्यास होगा। इन पर रेलवे 500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च करेगा।

चित्रकूट मंडल सहित 10 रेलवे स्टेशनों का होगा पुनर्विकास, बनेंगे अंडर और ओवरब्रिज
10 railway stations including Chitrakoot division will be redeveloped, under and overbridges will be built.

अमृत भारत योजना के तहत झांसी रेल मंडल के 10 स्टेशन बांदा,चित्रकूट,महोबा, ललितपुर, हरपालपुर, दतिया, भिंड, मुरैना, पुखरायां व उरई का रेल प्रशासन पुनर्विकास कराने जा रहा है, जिसके जरिये यात्री सुविधाओं में इजाफा किया जाएगा। इसके अलावा स्टेशनों के भवनों को पहले से भव्य बनाया जाएगा।

चित्रकूट मंडल सहित 10 रेलवे स्टेशनों का होगा पुनर्विकास, बनेंगे अंडर और ओवरब्रिज
10 railway stations including Chitrakoot division will be redeveloped, under and overbridges will be built.

जबकि, झांसी, ओरछा, सिथौली, रायरू, लालपुर, रगोल, मावली, जोरालापुर व केलासर रेलवे स्टेशन के परिक्षेत्र में आने वाली सड़कों पर 88 ओवरब्रिज, अंडरब्रिज व अंडरपास बनाने की योजना है। रेलवे बोर्ड की हरी झंडी मिलते ही इसकी तिथि तय कर ली जाएगी। रेलवे के मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे की ओर से यात्री सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। इसी के तहत कई परियोजनाओं के शिलान्यास प्रस्तावित हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आयुक्त का चला चाबुक : लापरवाही पर दो लेखपाल और एक सचिव समेत चार के निलंबन के आदेश

City News Uttar Pradesh

Banda – ठंड लगने से किसान खेत में अकड़ा, मौत…

City News Uttar Pradesh

खनन से ‘धन कुबेर’ बने कारोबारी: कैग की रिपोर्ट में काला खेल उजागर !

Banda : पंचायत चुनाव में पूरी ताकत से लग जाएं कांग्रेसी – नरवाल …

आयुर्वेद पर मंडल स्तरीय प्रतियोगिता : इनाम राशि से नवाजे गये विजयी प्रतिभागी

City News Uttar Pradesh

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड : अयोध्‍या में भूसे के ढेर में म‍िले दो लाख रुपये, हथ‍ियार भी हुए बरामद

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़