27.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : युवक की संदिग्ध मौत, जहर खिलाकर हत्या का आरोप …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मेंटीनेंस के मुकदमे की फाइनल तारीख में पेशी पर गए पति का उसके साले से विवाद हो गया। पेशी के बाद युवक अपनी स्कूटी से घर वापस जाने के लिए निकला। उसकी स्कूटी बांदा रोड में खड़ी मिली और बेहोशी हालत में राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल लाया गया, वहां उसकी मौत हो गई। मृतक परिजनों ने ससुरालीजनों पर मारपीट करने के बाद जबरन जहर खिलाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।


जनपद महोबा के गांधी नगर मुहल्ला निवासी रवि श्रीवास (30) पुत्र पप्पू की शादी तीन वर्ष पहले रसिन चित्रकूट निवासी पुष्पा के साथ हुई थी। दो वर्ष से पत्नी पुष्पा मायके से ससुराल नहीं आ रही थी। सात माह पूर्व पुष्पा ने मेंटीनेंस और घरेलू हिंसा का मुकदमा दायर कर दिया था। उसी की पेशी में रवि कर्वी आता-जाता था। समझौता हो गया था और 14 जुलाई को फाइनल तारीख थी। उसी तारीख में पेशी के लिए रवि कर्वी न्यायालया गया हुआ था। वहां पर रवि का साले से विवाद हो गया। इसके बाद रवि अपनी स्कूटी में सवार होकर घर जाने के लिए निकला। अतर्रा थाने से एक किलोमीटर दूर बांदा की तरफ स्कूटी तो खड़ी मिली लेकिन रवि का पता नहीं चला। रवि को बेहोशी हालत में राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल में एंबुलेंस से भिजवाकर भर्ती कराया गया, वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई दीपक का कहना है कि समझौते के दौरान साले से विवाद हुआ था।

आरोप लगाया कि सालों ने मारपीट करने के बाद जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उसके भाई की मौत हो गई। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं। मोबाइल और गाड़ी की चाबी अभी तक नहीं मिली है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और ठेकेदारी करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : सपा मुखिया अखिलेश यादव बोले- प्रदेश को बचाने के लिए सांसद पद का किया त्याग, विधानसभा में रह कर प्रदेशवासियों के हक में करेंगे संघर्ष

Banda : कोरोना लहर का असर, मस्जिदों में तरावीह नहीं, घरों में इफ्तार …

जलशक्ति मंत्री रामकेश गरजे : चित्रकूट में विभागीय समीक्षा पर अधिकारियों में हड़कंप !

City News Uttar Pradesh

परिवहन विभाग का बड़ा ‘फरमान’ : ट्राली-ट्रेलर मालिकों की धड़कनें तेज, नियमों ने बढ़ाई चिंता

बांदा जिले के स्कूलों में मौत का साया, बारह हजार जानें हो सकती हैं ” बेजान” !

City News Uttar Pradesh

घर की छत पर पड़ा मिला महिला का शव, मां ने लगाया हत्या का आरोप, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़