
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में ढाई माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत को लेकर उसके माता-पिता के बीच गंभीर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। पिता ने पत्नी पर अवैध संबंधों के चलते बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया, तो वहीं पत्नी ने पति पर नशे की हालत में बच्ची को मारने का आरोप लगाया।

बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के किसी और से संबंध थे, जिसके कारण वह बच्ची को बाधा मानने लगी थी। उसने आरोप लगाया कि पत्नी ने बच्ची का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पिता ने एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी है, जिसमें पत्नी पति से अलग होने की बात कह रही है। दूसरी ओर, मासूम की मां ने अपने पति पर ही हत्या का आरोप लगाया।

उसका कहना है कि पति शराब और अन्य नशे का आदी है। नशे की हालत में उसने कई बार मारपीट की थी और गुस्से में बच्ची को मार डाला। बच्ची की मौत के कारणों की गहन जांच के लिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयानों को दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
