City News Uttar Pradesh
जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपटने को रहें तैयार
उत्तर प्रदेश

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपटने को रहें तैयार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि आज आवश्यकता है कि उत्तर प्रदेश एक ऐसा जल संरक्षित राज्य बने, जो पर्यावरणीय दृष्टि से टिकाऊ हो और जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपटने के लिए तैयार रहे। इसको लेकर सरकार विभिन्न स्तरों पर प्रयास कर रही है।

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपटने को रहें तैयार
Jal Shakti Minister Ramkesh said be prepared to deal with the dangers of climate change

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद अपनें आवास पर यहां यह बातें औपचारिक वार्ता में कहीं। जलशक्ति राज्य मंत्री निषाद नें कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न अंगों के साथ ही जल संरक्षण के इस अभियान में सामाजिक संगठनों और संस्थाओं को भी शामिल किया जा रहा है।


हमारा उद्देश्य है कि जल प्रबन्धन के दूरगामी लक्ष्यों को पाने के लिए एकीकृत जल संसाधन प्रबंधन को जमीन पर उतारा जाये, जिसमें भावी जल मांग को पूरा करने के लिए सतही और भूगर्भ जल के साथ वर्षा जल के समेकित एवं संगठित प्रबंधन को केंद्रित किया जा सके। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें कहा कि पानी का उपयोग हमें प्रसाद के रूप में करना चाहिये। लेकिन कुछ लोग पानी को प्रसाद नहीं बहुत ही सहज सुलभ मानकर उसे बर्बाद करते हैं। वह पानी का मूल्य ही नहीं समझते। उन्होंने कहा कि पानी का मूल्य वह समझता है जो पानी के अभाव में जीता है।वहीं जानता है एक एक बूंद पानी जुटाने में कितनी मेहनत करनी पड़ती है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जेल में माफिया मुख्तार की बिगड़ी तबीयत, पुलिस सुरक्षा के बीच मेडिकल कालेज में कराया गया भर्ती …

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील की सक्रियता रंग लाई : किसानों के चेहरे मुस्कराये

Banda : लखनऊ ने बनारस टीम को हरा सेमीफाइनल में किया प्रवेश…

City News Uttar Pradesh

खप्टिहा कलां में हुआ विराट दंगल : पूर्व विधायक दलजीत नें किया उदघाटन

City News Uttar Pradesh

ऑनलाइन सट्टेबाजी का जाल: बैन के बाद भी जारी हैं काला कारोबार, दुबई से संचालित नेटवर्क

City News Uttar Pradesh

अक्षय तृतीया : बाजार में आ गई है बहार, सराफा कारोबार में उछाल

ब्रेकिंग न्यूज़