City News Uttar Pradesh
आयुक्त आर.पी सिंह सख्ती पर अटल : कार्यदाई संस्थाओं की ली खबर
उत्तर प्रदेश

आयुक्त आर.पी सिंह सख्ती पर अटल : कार्यदाई संस्थाओं की ली खबर

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आयुक्त आर.पी सिंह अटल आवासीय विद्यालय के निर्माण गति औऱ क्वालिटी से संतुष्ट नहीं हैं। कार्यदाई संस्थाओं को कड़ी कार्यवाई की हिदायत दी है। आयुक्त अटल आवासीय विद्यालय के निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। आयुक्त ने ऐकेडमिक ब्लाक, ब्वायज हास्टल, गल्र्स हास्टर, प्रिसिंपल रेजीडेन्स, टाइप-3ए रेजीडेन्स, टाइप-3बी रेजीडेन्स, टाइप-3सी रेजीडेन्स, टाइप-1 रेजीडेन्स, टाइप-2 रेजीडेन्स, सब स्टेशन बाउन्ड्री वाॅल की गहनता से समीक्षा की। निर्देश दिये कि सभी कार्यों को गम्भीरता एवं गुणवत्ता के साथ मार्च तक पूर्णता को कहा।

आयुक्त आर.पी सिंह सख्ती पर अटल : कार्यदाई संस्थाओं की ली खबर
Commissioner RP Singh adamant on strictness: Took information of executive institutions

आयुक्त ने टाइप-3ए रेजीडेन्स, टाइप-3बी रेजीडेन्स, रेजीडेन्स, टाइप-1 रेजीडेन्स, टाइप-2 रेजीडेन्स के निर्माण कार्य को 31 जनवरी तक पूर्ण किये जाने के कडे निर्देश दिये। उन्होंने अटल आवासीय विद्यालय के ऐकेडमिक ब्लाक, प्रधानाचार्य आवासीय कार्य तथा गल्र्स एवं ब्याज हास्टल के निर्माण कार्य को प्रत्येक दशा में 15 मार्च तक पूर्ण करानें को कार्यदाई संस्था को कहा।हिदायत दिया की यदि विद्यालय का कार्य क्वालिटी युक्त नही पाया गया तो कडी कार्यवायी होगी। उन्होंने निर्देश दिये कि मैन पाॅवर बढाकर कार्य की प्रगति में तेजी लाये तथा समयावधि में ही कार्य पूर्णहो। आयुक्त ने निर्माणाधीन कार्य के साथ विद्युत सब स्टेशन हेतु ट्रान्सफार्मर, पेयजल की व्यवस्था हेतु जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता को स्थल का निरीक्षण एवं सर्वे कर स्टीमेट मांगा।

आयुक्त आर.पी सिंह सख्ती पर अटल : कार्यदाई संस्थाओं की ली खबर
Commissioner RP Singh adamant on strictness: Took information of executive institutions

उन्होंने निर्देशित किया कि सीवर लाइन डालने के कार्य को जल संस्थान के अधिकारियों के द्वारा चेक कराया जाए तथा बाउन्ड्री वाॅल आदि का कार्य शीघ्र निर्धारित अवधि में पूर्ण हो। विद्यालय के लिए फर्नीचर एवं अन्य व्यवस्थाओं हेतु एक सप्ताह में रिपोर्ट के निर्देश दिये। लोक निर्माण विभाग को गतिवान की सलाह दी। बैठक में डीएम दीपा रंजन, सुनील कुमार सिंह, अधिशाषी अभियंता निर्माण खण्ड (भवन)लोक निर्माण विभाग बांदा, उप श्रम आयुक्त एकेसिंह, सहित जल निगम, विद्युत कार्यदायी संस्था के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधानसभा चुनाव मतगणना : सरकारी गनर वाले जनप्रतिनिधि नहीं बनेंगे मतगणना एजेंट

भाजपा किसान मोर्चा नें कनवारा में लगाई किसान चौपाल …

City News Uttar Pradesh

मुख्तार अंसारी मौत प्रकरण : बयान के लिए बुलाए जा सकते हैं परिजन

City News Uttar Pradesh

बैंक ऑफ बड़ौदा में 54 लाख का गबन, तत्कालीन ऑपरेशन इंचार्ज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, तीन महीने पहले भी हुआ था डेढ़ करोड़ का गबन

City News Uttar Pradesh

यूपी : मंत्रियों का अब अफसरों के सहारे नहीं चलेगा काम, खुद करना होगा कैबिनेट के सामने प्रेजेंटेशन

City News Uttar Pradesh

Banda : आइजी की पहल क्या होगी कामयाब ? सरकारी मोबाइल पर वाट्सअप नहीं सीन करते कप्तान …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़