City News Uttar Pradesh
विधानसभा चुनाव मतगणना : सरकारी गनर वाले जनप्रतिनिधि नहीं बनेंगे मतगणना एजेंट
उत्तर प्रदेश

विधानसभा चुनाव मतगणना : सरकारी गनर वाले जनप्रतिनिधि नहीं बनेंगे मतगणना एजेंट

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विधानसभा चुनाव की मतगणना में मोबाइल, सिगरेट, माचिस और गुटखा आदि पर अबकी भी प्रतिबंध रहेगा। सरकारी सुरक्षा गनर वाले जन प्रतिनिधियों को मतगणना एजेंट नहीं बनाया जाएगा। यह जानकारी निर्वाचन आयोग के निर्देशों का हवाला देकर जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग पटेल ने गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों के लोगों को दी।

विधानसभा चुनाव मतगणना : सरकारी गनर वाले जनप्रतिनिधि नहीं बनेंगे मतगणना एजेंट
Assembly election vote counting: Government Gunner’s public representatives will not become vote counting agents

उन्होंने कहा कि 10 मार्च को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना एजेंट के लिए आवेदन पत्र 6 मार्च तक रिटर्निंग आफीसर को देना होंगे। प्रत्याशी या उसके निर्वाचन अभिकर्ता में से किसी एक को अनुमति मिलेगी।

विधानसभा चुनाव मतगणना : सरकारी गनर वाले जनप्रतिनिधि नहीं बनेंगे मतगणना एजेंट
20 Assembly election vote counting: Government Gunner’s public representatives will not become vote counting agents

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी एमपी सिंह, अपर जिलाधिकारी अमिताभ यादव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पुरुषोत्तम नारायण और राजनीतिक दलों के भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे लालू, बसपा जिलाध्यक्ष गुलाब वर्मा व उपाध्यक्ष अयूब अली, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान, लल्लू निषाद, सपा नेता ओमनारायण विदित त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हमीरपुर : चार दिन से लापता युवक यमुना नदी में उतराता मिला शव, चार दिन से था, हत्या कर फेंकने की आशंका

City News Uttar Pradesh

स्वतंत्र देव सिंह को मिलेगी कमान ? सियासी और जातीय समीकरण कर रहे हैं इशारा

विधायक प्रकाश द्वारा बारात घर की सौगात: शादी के लिए नहीं ‘भटकेंगे’ ग्रामीण

डीएम बांदा दुर्गा शक्ति के पति आईएएस अभिषेक सिंह अयोध्या को लेकर फिर चर्चाओं में घिरे

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट : पत्नी को लोहे की पटरी से इतनी बेरहमी से पीटा की तड़पकर चली गई जान, फरार पति को तलाश रही पुलिस

City News Uttar Pradesh

गर्मी का कहर: हमीरपुर में बुखार और लू से चार लोगों की मौत, अस्पताल में मरीजों की भरमार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़