30.9 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
पत्नी को लोहे की पटरी से इतनी बेरहमी से पीटा की तड़पकर चली गई जान, फरार पति को तलाश रही पुलिस
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट : पत्नी को लोहे की पटरी से इतनी बेरहमी से पीटा की तड़पकर चली गई जान, फरार पति को तलाश रही पुलिस

 

चित्रकूट। कर्वी कोतवाली क्षेत्र में पति ने पत्नी के सिर पर मोटी लोहे की पटरी मारकर हत्या कर दी। शराब पीने का विरोध करने पर गुस्से में पति ने उस पर हमला किया था। गंभीर हालत में उसको प्रयागराज ले गए थे, जहां पर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से पति फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।


सीतापुर चौकी क्षेत्र के बरमपुर निवासी देवकुमार पटेल उर्फ दद्दू राज मिस्त्री का काम करता है। वह अपनी अधिकांश कमाई शराब के नशे में उड़ा देता है। जिसकी 29 वर्षीय पत्नी फूलकुमारी अक्सर विरोध करती थी। बताते हैं कि शुक्रवार की रात करीब दस बजे भी दोनों के बीच विवाद इसी बात को लेकर किया था। गुस्से में देवकुमार ने पत्नी के सिर पर फर्श बनाने वाले लोहे की पटरी मार दी। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। यह देख पति भाग खड़ा हुआ। सास कुसमा देवी ने रोते विलखते पड़ोसियों को गुहार लगाई और उनकी मदद से एंबुलेंस में बहु फूलकुमारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्रयागराज रेफर कर दिया गया।

पत्नी को लोहे की पटरी से इतनी बेरहमी से पीटा की तड़पकर चली गई जान, फरार पति को तलाश रही पुलिस
The wife lost her life after being beaten so mercilessly with an iron track, the police searching for the absconding husband

सीतापुर चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब दस बजे स्वजन चुपचाप शव गांव ले आए थे। लोगों से जानकारी मिलने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फूलकुमारी का मायका बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के मडैयन में हैं। वह भी आ गए हैं। वह पति के खिलाफ हत्या की तहरीर दे रहे हैं। बताया कि पत्नी को मारने पीटने के बाद देवकुमार फरार हो गया है। उसकी तलाश को पुलिस टीम लगाई है जो संभावित स्थानों पर तलाश कर रही है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा जेल में भी रह चुका है माफिया अतीक अहमद, पुराना नेटवर्क खंगाल रही है पुल‍िस

पूर्व सांसद भैरो मिश्रा मुख्य मंत्री योगी से मिले: बिजली एवं सड़क समस्या के निदान का आग्रह

City News Uttar Pradesh

डीएम-एसपी की ‘रणनीति’ तैयार: गंगा दशहरा और बकरीद पर कानून की होगी ‘कड़ी निगाह’

City News Uttar Pradesh

Banda : बुंदेलखंड में आग, जंगल और खेत हो रहे राख …

बांदा देश में चमकेगा स्वास्थ सेवा में,राष्ट्रीय संक्रामक रिसर्च सेंटर मन्जूर।

City News Uttar Pradesh

बाहुबली मुख्तार अंसारी उदास : 10 साल की मिली सजा, 5 लाख का जुर्माना

ब्रेकिंग न्यूज़