24.6 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
UP GIS 2023: यूपी में 75 हजार करोड़ का निवेश करेंगे मुकेश अंबानी, हर गांव में 5G और JIO स्‍कूल की सौगात
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

UP GIS 2023: यूपी में 75 हजार करोड़ का निवेश करेंगे मुकेश अंबानी, हर गांव में 5G और JIO स्‍कूल की सौगात

लखनऊ। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में अरबपति मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के ल‍िए कई सौगातों का ऐलान क‍िया। उन्‍होंने हर गांव तक 5जी सेवाएं शुरू करने, खुदरा और नए ऊर्जा कारोबार सहित दूरसंचार नेटवर्क के विस्तार के लिए अगले चार साल में 75,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की। इस निवेश से करीब 1 लाख नए रोजगार पैदा होने का अनुमान है।

UP GIS 2023: यूपी में 75 हजार करोड़ का निवेश करेंगे मुकेश अंबानी, हर गांव में 5G और JIO स्‍कूल की सौगात
UP GIS 2023: Mukesh Ambani will invest 75 thousand crores in UP, gift of 5G and JIO school in every village

लखनऊ में आयोजित यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में बोलते हुए मुकेश अंबानी ने दावा किया कि 5 वर्षों के भीतर ही उत्तर प्रदेश 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके समूह की टेलीकाम शाखा Jio दिसंबर 2023 तक पूरे राज्य में 5G सेवाएं शुरू कर देगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, तेल-से-दूरसंचार समूह 10 गीगावॉट नवीकरणीय क्षमता स्थापित करेगा और राज्य में जैव-ऊर्जा व्यवसाय शुरू करेगा।

राज्य के गांवों और छोटे शहरों में किफायती शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के लिए रिलायंस ने जियो प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से दो पायलट प्रोजेक्ट्स जियो-स्कूल और जियो-एआई-डॉक्टर की भी घोषणा की। इसके साथ ही यूपी के कृषि और गैर-कृषि उत्पादों की सोर्सिंग को कई गुना बढ़ाने का इरादा भी मुकेश अंबानी ने जताया। इससे किसानों, स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों और छोटे व मझौले उद्योगों को फायदा मिलेगा। मुकेश अंबानी ने 2023 के अंत तक यूपी के सभी शहरों में 5जी रोलआउट करने की बात भी कही।

UP GIS 2023: यूपी में 75 हजार करोड़ का निवेश करेंगे मुकेश अंबानी, हर गांव में 5G और JIO स्‍कूल की सौगात
UP GIS 2023: Mukesh Ambani will invest 75 thousand crores in UP, gift of 5G and JIO school in every village

र‍िलायंस ग्रुप के चेयरमेन मुकेश अंबानी ने अपने संबोधन में कहा कि यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट विकास का महाकुंभ है। लखनऊ पुण्यनगरी है। लक्ष्मण की नगरी है। यूपी पुण्यभूमि है। भगवान रामचंद्र की भूमि है। गंगा-यमुना-सरस्वती के संगम की भूमि है। अंबानी ने पीएम मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि जब से आप पीएम बने हैं देश ने बहुत विकास किया है। भारत तेजी से तरक्‍की कर रहा है। भारत की अर्थव्‍यवस्‍था तेजी से बढ़ रही है।

UP GIS 2023: यूपी में 75 हजार करोड़ का निवेश करेंगे मुकेश अंबानी, हर गांव में 5G और JIO स्‍कूल की सौगात
UP GIS 2023: Mukesh Ambani will invest 75 thousand crores in UP, gift of 5G and JIO school in every village

मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ को संबोधित करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि जैसे आज पूरी दुनिया के लिए भारत आशा का केंद्र बन गया है वैसे ही आज नए भारत के लिए यूपी आशा का केंद्र बन गया है। नोएडा से गोरखपुर तक लोगों में जोश दिख रहा है। व‍िकास की गंगा बह रही है। अंबानी ने कहा कि ला एंड आर्डर की बात हो या इंफ्रा की बात हो, ईज ऑफ डूइंग की बात हो, यूपी ने बहुत विकास किया है। इसी दौरान रिलायंस चेयरमैन ने ऐलान किया है कि इसी साल के अंत तक यूपी के सभी जिलों में 5जी सर्विस शुरू हो जाएगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आयुक्त बालकृष्ण ने “लापरवाही” पर किया सचेत: समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कड़े निर्देश

City News Uttar Pradesh

भाजपा में “कमजोर सांगठनिक ढांचे को लेकर मुखर चिंता” : “टानिक का ग्राफ” हुआ तैयार

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष मालती बासू की जनसुनवाई में दिखी संवेदनशीलता: अंबेडकर को भी किया याद

City News Uttar Pradesh

दो बच्चाें की मां से भाजपा नेत्री के भाई को हुआ प्यार, परिवार ने डांटा तो खुद को मार ली गोली, हालत गंभीर

City News Uttar Pradesh

रक्तदान शिविर : मोदी सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर भाजपाई कर रहे रक्तदान …

मंत्री रामकेश निषाद के प्रयास से ओला पीड़ितों को मिलने लगा क्षतिपूर्ति : बांटे गये चेक

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़