City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड को विश्व में मोटा भाई की मिलेगी पहचान: सरकार योजना को चढ़ा रही परवान
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड को विश्व में “मोटा भाई” की मिलेगी पहचान: सरकार योजना को चढ़ा रही “परवान”

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड के मोटे अनाज का विश्व में डंका बजेगा। इसके लिये केंद्र सरकार तत्पर है। प्रदेश में बुंदेलखंड दलहन के गढ़ का “ध्वजारोहक” है, अब केंद्र सरकार ने इस क्षेत्र के मोटे अनाजों को प्रोत्साहन देगी। योजना को ‘श्रीअन्न’ नाम दिया है। इससे एक बार फिर यह क्षेत्र मोटे अनाजों से समृद्ध हो देश में “मोटा भाई” के नाम से गौरान्वित हो सकता है।

बुंदेलखंड को विश्व में मोटा भाई की मिलेगी पहचान: सरकार योजना को चढ़ा रही परवान
Bundelkhand will get the recognition of Mota Bhai in the world: Government is giving approval to the scheme

यूपी के बुंदेलखंड क्षेत्र सात जिलों में विभाजित है। यहां खरीफ रबी का 24 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल है। एक जमाने में यह मोटे अनाजों के लिए मशहूर था। दो दशक पहले यहां 6 से 8 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में मोटे अनाज (ज्वार, बाजरा, सांवा, कोदा, काकुन) की भरपूर खेती होती थी। पौष्टिकता से भरपूर मोटे अनाज को सही बाजार और कीमत न मिलने से धीरे-धीरे यहां किसानों ने इसकी खेती से तौबा कर ली। यही वजह है कि मोटे अनाजों का रकबा घटकर 50 हजार हेक्टेयर रह गया है। अब यहां के किसान मोटे अनाज का उत्पादन सिर्फ अपने इस्तेमाल के लिए करते हैं।

बुंदेलखंड को विश्व में मोटा भाई की मिलेगी पहचान: सरकार योजना को चढ़ा रही परवान
Bundelkhand will get the recognition of Mota Bhai in the world: Government is giving approval to the scheme

– बड़े क्षेत्रफल में बोया जाता था मोटा अनाज

बताते हैं कि पहले यहां की किसानी कई मायनों में अलग थी। उस दौर में यहां बड़े क्षेत्रफल में मोटा अनाज बोया जाता था। इसमें पानी और उर्वरक भी कम लगता था लेकिन बदलते समय के साथ किसान धीरे-धीरे इसे भूल गए। मौजूदा केंद्र सरकार प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन दे रही है। ताकि खेतों की उर्वरता कम न हो और लोगों को रासायनिक खादों से युक्त अनाज खाना न पड़े। मोटे अनाजों की खेती करने वाले किसानों को सही बाजार व दाम मिले इसके लिए केंद्र सरकार ने बजट में स्टार्टअप व स्टैंडअप के फैसले किए हैं। इससे निश्चित ही एक बार फिर दाल के कटोरे में मोटे अनाज समृद्ध होंगे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल वैगन में लगी आग से भगदड़: विस्फोट के डर से हड़कंप

City News Uttar Pradesh

लूट गैंग का पर्दाफाश : भैसों सहित कंटेनर को लूटने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार, दो फरार लूटेरों की पुलिस कर रही तलाश

बांदा में कांवड़िया के साथ मारपीट पर मचा हंगामा: कथित नकारा प्रसाशन भौचक्का

एआरटीओ शंकर सिंह की अपील: योजना का उठाए लाभ, पाएं टैक्स और पेनाल्टी से मुक्ति

City News Uttar Pradesh

यूपी : 12 प्रस्तावों पर योगी कैबिनेट की मुहर, चित्रकूटधाम व विंध्यधाम विकास परिषद को मिली मंजूरी …

साल्वर गैंग के पांच और साथी गिरफ्तार, जेल में बंद पंद्रह साथियों से मिलने आए थे बांदा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़