City News Uttar Pradesh
जज्बे को सलाम: बांदा के बोड़ पुरवा ने दिखाया आइना, हौसला हो तो सरकार नहीं, खुद ही बन जाते हैं नायक
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

जज्बे को सलाम: बांदा के बोड़ पुरवा ने दिखाया आइना, हौसला हो तो सरकार नहीं, खुद ही बन जाते हैं नायक

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “कर बहियाँ बल आपनो, छाँड़ पराई आस”। कवि रहीम की यह पंक्ति “बांदा के एक छोटे से गांव बोड़ पुरवा में जीवंत हो उठी” है। जहां अक्सर “विकास के लिए सरकारों को कोसा” जाता है, वहीं “इस गांव ने किसी के भरोसे बैठने के बजाय खुद ही अपने भाग्य की लकीरें खींचना शुरू” कर दिया है। कभी पेयजल संकट, टूटी शिक्षा और आपसी बिखराव से जूझता यह गांव आज “एकजुटता की मिसाल” बन गया है। “कहानी बदली विद्या धाम समिति के मंत्री राजा भइया के एक आह्वान” से।जज्बे को सलाम: बांदा के बोड़ पुरवा ने दिखाया आइना, हौसला हो तो सरकार नहीं, खुद ही बन जाते हैं नायकउन्होंने गांव वालों से कहा कि “अपना गांव खुद सँवारो और फिर क्या था, पूरा गांव एक नई ऊर्जा के साथ उठ खड़ा” हुआ। ग्रामीणों ने “सबसे पहले मिलकर पेयजल के संकट को दूर” किया, वर्षों से “खराब पड़े हैंडपंपों को दुरुस्त” कर प्यास बुझाई। इसके बाद “श्रमदान से बच्चों के भविष्य के लिए एक स्कूल खड़ा” कर दिया। किसी ने ईंट दी तो किसी ने सीमेंट, और राजमिस्त्री बन गए खुद गांव के लोग। अब गांव में एक ‘मिलन केंद्र’ बनाया जा रहा है।जज्बे को सलाम: बांदा के बोड़ पुरवा ने दिखाया आइना, हौसला हो तो सरकार नहीं, खुद ही बन जाते हैं नायकयह “कोई सरकारी भवन नहीं, बल्कि प्रेम और भाईचारे की इमारत” है, जहां “बैर-भाव भूलकर पूरा गांव एक छत के नीचे बैठकर सुख-दुख” बाँटेगा। इस “अभियान की आत्मा बताते हुए राजा भइया भावुक” हो जाते हैं, वह कहते हैं कि यहाँ कोई मालिक नहीं, कोई मजदूर नहीं। जिसकी जो “हुनर” है, वह उसी में लगा है। “कोई दीवार चुन रहा है, कोई लकड़ी छील” रहा है और कोई “भोजन” बना रहा है।जज्बे को सलाम: बांदा के बोड़ पुरवा ने दिखाया आइना, हौसला हो तो सरकार नहीं, खुद ही बन जाते हैं नायकदोपहर का “चूल्हा एक ही जलता” है। हर घर से मुट्ठी भर अनाज और एक-एक सब्जी आती है और फिर “पूरा गांव एक ही पंगत में बैठकर खाना” खाता है। इस दाल-रोटी में जो “अपनापन और मिठास” है, वह शहर के किसी पांच सितारा होटल में भी नहीं मिलेगी। बोड़े पुरवा ने वाकई “साबित” कर दिया है कि “योजनाएं कागजों में नहीं, जज्बे में बसती हैं और जब इरादा नेक हो तो कोई भी गांव पिछड़ा नहीं रहता। इस गांव के जज्बे को सलाम”।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंडलायुक्त ने पेंशन अदालत में दिए निर्देश : रिटायर्ड कर्मियों के देयकों का कराएं भुगतान …

विधायक प्रकाश ने शिक्षा क्षेत्र में लिखा नया अध्याय: कक्षाओं का लोकार्पण व बाउंड्री वॉल शिलान्यास

City News Uttar Pradesh

डीएम की बैठक में बोर्ड परीक्षा के लिए अफसरों ने कसी कमर, नकलविहीन व शुचिता के साथ होगी संपन्न

कागजों में पोषण, जमीन पर ‘कुपोषण’ : करोड़ों खर्च के बाद भी ‘हकीकत’ भयावह !

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा गिरी, हादसे में दो लोग हुए गंभीर घायल

News- मासूम को फांसी पर लटकाकर मां ने भी की आत्महत्या, इलाके में सनसनी…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़