City News Uttar Pradesh
बांदा में सपा का संकल्प: मान सिंह बोले सपा सरकार लायेगी रामराज्य
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बांदा में सपा का संकल्प: मान सिंह बोले सपा सरकार लायेगी रामराज्य

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। सपा कार्यालय में “समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि” पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उमेश यादव ने की। सभी नेताओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर “सामाजिक न्याय के मार्ग” पर चलने का “संकल्प” लिया।बांदा में सपा का संकल्प: मान सिंह बोले सपा सरकार लायेगी रामराज्यश्रद्धांजलि सभा के बाद प्रेस वार्ता में स्नातक एमएलसी प्रत्याशी डॉ.मानसिंह यादव ने कहा की उनकी पार्टी ही “राम राज्य” लायेगी। उन्होंने “शिक्षकों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरा”। उन्होंने “पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग” करते हुए कहा कि “शिक्षकों और कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी छीनी” जा रही है, सरकार को तुरंत “ओपीएस लागू” करना चाहिए।बांदा में सपा का संकल्प: मान सिंह बोले सपा सरकार लायेगी रामराज्य69 हजार शिक्षक भर्ती पर उन्होंने कहा कि “हजारों अभ्यर्थी आज भी न्याय के लिए भटक” रहे हैं। वित्तविहीन शिक्षकों की “समस्या” उठाते हुए उन्होंने कहा कि “बिना वेतन के वर्षों से शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय” मिलना चाहिए। साथ ही “बेरोजगारी चरम” पर होने की बात कहते हुए “युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ते की मांग” की।बांदा में सपा का संकल्प: मान सिंह बोले सपा सरकार लायेगी रामराज्यडॉ. यादव ने कहा कि अगर “शिक्षा और युवा ही कमजोर हो गया तो प्रदेश का भविष्य कमजोर” हो जाएगा, इसलिए “शिक्षा व्यवस्था को मजबूत” करने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए “सरकार को ठोस कदम” उठाने होंगे।बांदा में सपा का संकल्प: मान सिंह बोले सपा सरकार लायेगी रामराज्यइस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव विशम्भर प्रसाद निषाद, राष्ट्रीय सचिव हसन सिद्धिकी, सांसद कृष्णा पटेल, विधायक विशंभर सिंह यादव, वरिष्ठ नेता अशोक सिंह गौर, ओम नारायण त्रिपाठी विदित, मयंक दिवेदी, अशोक पांडे सहित बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी में पहले चरण की वोटिंग खत्म : 5 बजे तक कुल 57.79 प्रतिशत वोटिंग, पढ़िए 2017 के मुकाबले कहां कैसी रही वोटिंग

City News Uttar Pradesh

नाव दुर्घटना : यमुना नदी में डाला गया महाजाल,एक शव और बरामद, मृतकों की संख्या हुई बारह

विधायक प्रकाश का जनसंपर्क दिखा रहा कमाल : भाजपा के पक्ष में तेज हो रहा माहौल

Banda : डीएम आनन्द सिंह ऩे दी खुश खबर: कोरोना से मुकाबला कल से शुरू।

City News Uttar Pradesh

भाजपा अध्यक्ष कल्लू सिंह नें कहा डिजिटल शिक्षा से सशक्त होंगे विद्यार्थी: बांटा टेबलेट

City News Uttar Pradesh

बांदा : तेज रफ्तार सीमेंट भरे ट्रक की टक्कर से खंती में पलटा तेल का टैंकर, दो घायल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़