- विनोद मिश्रा
बांदा। आ गई खुशखबरी, कल से कोरोना से निपटने के लिये होगी टीका करण से जंग। डीएम आनन्द सिंह ऩे इस संग्राम के रणक्षेत्र की तैयारी का पूरा जायजा लिया। पत्रकारों से भी रूबरू हुये।सारी तैयारी के बारे में जानकारी दी।
![]()
आपको बता दें की कड़ी सुरक्षा के बीच कोल्ड बाक्स में वैक्सीन कोविड कोल्ड चेन भंडारण कक्ष पहुंचीं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर स्थित कोल्ड चेन रूम में इसे निर्धारित तापमान पर रखा गया । सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की गई । जनपद में शनिवार 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन शुरू होगा। जिलाधिकारी आनंद कुमार ने नवनिर्मित कोविड कोल्ड चेन भंडारण कक्ष का निरीक्षण कर कोरोना वैक्सीन रखे जाने का जायजा लिया। बाद में शाम को मीडिया से वैक्सीनेशन के बारे में बताया की वैक्सीन पुलिस सुरक्षा में भंडारण कक्ष पहुंचा दी गई है। इसे आईएलआर (आइस लाइंड रेफ्रीजरेटर) में रखा गया है। उचित तापमान की भी जानकारी ली गई है। डीएम ने कहा कि पहले चरण में जिन स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाना है, उनकी सूची पोर्टल में अपलोड हो चुकी है। जिला अस्पताल, मेडिकल कालेज व अतर्रा व बहेरी केंद्रों में टीकाकरण किया जाएगा। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह व सीएमओ डा.एनडी शर्मा ने बताया कि पहले चरण में 3980 हेल्थ वर्करों के लिए 7960 डोज आई हैं। एक व्यक्ति को दो बार टीका लगाया जाएगा। शनिवार को सुबह 10 बजे से टीकाकरण की शुरूआत होगी। एक केंद्र में 100 लोगों को ही टीके लगाए जाएंगे। कुल मिलाकर चार केंद्रों में 400 स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण होगा। वैक्सीन न्यूनतम 2 डिग्री और अधिकतम 8 डिग्री तापमान के बीच रखी गई है। प्रत्येक सेंटर पर एक-एक नोडल अफसर, एएनएम और एंबुलेंस तैनात रहेगी। इस मौके पर एसीएमओ डा.आरएन प्रसाद, डब्ल्यूएचओ एसएमओ डा.मीनाक्षी, यूनिसेफ जिला समन्वयक फुजैल सिद्दीकी, राजकिशोर खरे, एआरओ आरआई राधा शर्मा, मोहम्मद आदिल सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

वैक्सीन लगवाने वालों को बरतनी होगी सावधानी
जिन लोगों को वैक्सीन लगेगी, उन्हें 42वें दिन तक पूरी सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों का दावा है कि दूसरी डोज यानि 28वें दिन के बाद 12 से 14 दिन के बाद लाभपात्री के शरीर में बीमारी से लड़ने के लिए पर्याप्त एंटीबॉडी बनेगी। सावधानियों में लाभपात्री को पहले 3 दिन खुद की स्क्रीनिंग करनी होगी और शरीर में बदलाव नोट करने होंगे।
अटैचमेंट क्षेत्र

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
