City News Uttar Pradesh
खुशखबरी : बेइलाज का बांदा में होगा इलाज, मेडिकल कालेज करेगा कमाल
उत्तर प्रदेश

खुशखबरी : बेइलाज का बांदा में होगा इलाज, मेडिकल कालेज करेगा कमाल

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। खुशखबरी दिल को गुदगुदानें वाली हैं। कैंसर को मात देने की व्यवस्था हों गई। चित्रकूटमंडल के मरीजों को कैंसर जैसे गंभीर मर्जों का आपरेशन दूरबीन विधि से कराने के लिए अब महानगरों पर आश्रित नहीं होना पड़ेगा। मंडल मुख्यालय स्थित मेडिकल कालेज में दूरबीन विधि से आपरेशन शुरू हो गए हैं। इसमें कैंसर ग्रस्त मरीजों के भी आपरेशन नि:शुल्क किए जा रहे हैं।

खुशखबरी : बेइलाज का बांदा में होगा इलाज, मेडिकल कालेज करेगा कमाल
Good news: Treatment of the sick will be done in Banda, the medical college will do wonders

उम्र बढने के साथ ही लोगों को लघुशंका में कई मर्ज और समस्याओं से जूझना पड़ता है। ज्यादातर मामले प्रोटेस्ट बढ़ने, किडनी, यूरिन ब्लाडर में पथरी, पेशाब नली का कैंसर आदि के होते हैं। इन मरीजों की संख्या हाल के दिनों में चित्रकूटधाम मंडल में बढ़ी है। इनका इलाज या आपरेशन के लिए महानगर की शरण लेनी पड़ती थी। इस पर मरीज को 70 से 80 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ते थे।

खुशखबरी : बेइलाज का बांदा में होगा इलाज, मेडिकल कालेज करेगा कमाल
Good news: Treatment of the sick will be done in Banda, the medical college will do wonders

ज्यादातर दिल्ली, लखनऊ, कानपुर और झांसी में यह आपरेशन होते थे। अब मंडल मुख्यालय में स्थित मेडिकल कालेज में आधुनिक दूरबीन विधि से आपरेशन सुविधा चालू है। यहां शासन ने यूरो सर्जन डा.सोमेश त्रिपाठी की नियुक्ति कर दी है।
इसी के साथ ही मेडिकल कालेज में प्रोस्टेट, पथरी, कैंसर के आपरेशन शुरू हो गए हैं। कुछ ही दिनों में कई गंभीर कैंसरग्रस्त मरीजों का दूरबीन विधि से किया गया आपरेशन सफल साबित हुआ है।
डा.सोमेश के मुताबिक दूरबीन विधि से आपरेशन में मरीज को कोई चीरा भी नहीं लगाना पड़ता। प्रधानाचार्य डा.मुकेश कुमार यादव का कहना है कि मेडिकल कालेज का उद्देश्य मंडल के मरीजोंको सुगम इलाज उपलब्ध कराना है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला बचत अधिकारी राकेश जैन का अद्भुत प्रेम बना चर्चा का विषय

City News Uttar Pradesh

नवोदय स्कूल के दो बच्चों की डायरिया से बिगड़ी हालत, जिला अस्पताल में हुए भर्ती

संघ का वन विहार कार्यक्रम : “बोधिक रस” का कराया गया “रसपान”

City News Uttar Pradesh

पुलिस का गुड़ वर्क : पांच जादूगरनी चोरों को दबोचा, चार लाख के जेवर और नगदी बरामद

City News Uttar Pradesh

बांदा वासियों को दिल्ली के लिये पैसेंजर ट्रेन की उम्मीद : रेल मंत्री नें सांसद को दिया आश्वासन

City News Uttar Pradesh

केन नदी में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, एक की मौत, गोताखोर शव की कर रहे तलाश

ब्रेकिंग न्यूज़