- विनोद मिश्रा
बांदा। महिला की हत्या क्यों और किन कारणों से हुई, उसकी गुथ्थी पुलिस के लिये तीन दिन बाद भी अनबूझ पहेली बनी हुई है। हालांकि पुलिस की तीन टीमें रहस्य से पर्दा उठाने की कसरत कर रहीं है, पर रहस्य पर पर्दा फिलहाल बरकार है।

बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 40 वर्षीय महिला की गुरुवार शाम खेत में चारा उखाड़ते समय किसी अज्ञात ने ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी थी। पति ने लूटपाट व दुष्कर्म की आशंका जाहिर की थी। हालांकि पुलिस अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। एसपी अभिनंदन रात में घटनास्थल में पहुंचे थे।

उनके निर्देश पर सीओ बबेरू सियाराम के मार्गदर्शन में एसओजी व थाने की दो टीमें अलग-अलग छानबीन में जुटी हैं। रात में कई संदिग्धों को पुलिस ने दबिश देकर उठाया है। हालांकि अभी तक घटना की गुत्थी नहीं सुलझ सकी है। तीन चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड तैयार कराई गई है। सीओ बबेरू ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर व चेहरे में गंभीर चोट होने की वजह से मौत होना सामने आया है। मामले की जांच कराकर शीघ्र घटना का पर्दाफाश किया जाएगा
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
