30.9 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

डीएम आनंद सिंह की हिदायत : शिकायतों का तीन दिन में हो निस्तारण …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने विकास कार्यों की समीक्षा में कमियों पर जमकर भड़के। संबंधित विभागों को सख्त हिदायतें दी। पोर्टल पर लंबित शिकायतों पर नाराजगी जाहिर करते हुए तीन दिन के अंदर निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि निस्तारण में किसी भी दशा में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। विद्युत विभाग की समीक्षा में बतया गया की निवेश मित्र पोर्टल पर कोई भी आवेदन लंबित नहीं है। झटपट पोर्टल पर समय सीमा के उपरांत 27 आवेदन लंबित है।

डीएम नें अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड को निर्देश दिया कि झटपट पोर्टल के लंबित आवेदनों को तीन दिनों के अंदर निस्तारण करे। अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासकीय कार्यालयों में लंबित विद्युत देयकों का भुगतान शीघ्र कराया जाए। सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान अधिशाषी अभियंता केन कैनाल को टाइट किया कि खरीफ की फसलों को सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध क़राये।

अधिशाषी अभियंता नें बताया कि नहरें तीन जुलाई से 31 अक्टूबर तक चलाई जाएंगी। रोस्टर के अनुसार 33 नहरों के माध्यम से कृषकां को पानी देना प्रस्तावित है। लोक निर्माण की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जनपद में कुल 84 सड़कों का निर्माण कराया जाना है। जिसमें 75 नव सड़के एवं 9 में चौड़ीकरण व मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। 75 नई सड़कों में से दो पूरी हो चुकी है।

डीएम ने अभियंता को निर्देशित किया कि सड़कों के निर्माण कार्य मानक के अनुरूप एवं गुणवत्ता पूर्वक हों। डीएम ने वन विभाग, कृषि विभाग, नलकूप , पेयजल, जिलापूर्ति, कापरेटिव, शिक्षा विभाग, डूडा , पंचायती राज , मत्स्य , उद्यान , पोषण मिशन सहित अन्य विभाग की समीक्षा की । कहा कि सभी विभाग अपने कार्यों में शिथिलता न बरतें तथा प्रगति में सुधार लाएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुधीर कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एसके बघेल, परियोजना निदेशक डीआरडीए आरपी मिश्रा, जिला विकास अधिकारी केके पांडेय, उपायुक्त मनरेगा, प्रभागीय वनाधिकारी, अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, एआर कॉपरेटिव सहित संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कड़ाके की ठंड: बांदा में कक्षा 8 तक के स्कूल 22 जनवरी तक बंद

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित ने ‘जल युद्ध’ का फूंका बिगुल: नवाब टैंक से ‘शुरू’ हुआ अभियान !

6.20 करोड़ से बदलेगी चित्रकूट की तस्वीर: ‘बेड़ी पुलिया चौराहा’ बनेगा पहचान, ‘राममय’ होगी एंट्री

City News Uttar Pradesh Desk

सावधान -होशियार : डीएम दीपा रंजन टीकाकरण की करायेंगी क्रास चेकिंग

Banda : मृत पक्षी से गांव में सनसनी, प्रशासन पहुंचा मौके पर…

City News Uttar Pradesh

निर्ममता : गोवंश को मिट्टी और पत्थरों के ढेर पर दबाया

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़