City News Uttar Pradesh
केन-यमुना में 'अवैध खनन' पर प्रशासन की 'हवाई' घेराबंदी: माफियाओं ने भी 'तानी हाईटेक' दूरबीन !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

केन-यमुना में ‘अवैध खनन’ पर प्रशासन की ‘हवाई’ घेराबंदी: माफियाओं ने भी ‘तानी हाईटेक’ दूरबीन !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “अवैध मौरंग खनन पर लगाम” लगाने के लिए “बांदा प्रशासन ने अब जमीन नहीं, आसमान से घेराबंदी” शुरू कर दी है। वहीं खनन संचालकों में भी “इस हवाई सर्वे से हड़कंप” मचा हुआ है और “वह आसमान में ड्रोन” तलाशने के लिए “हाईटेक दूरबीनों से सतर्कता” बरत रहे हैं।केन-यमुना में 'अवैध खनन' पर प्रशासन की 'हवाई' घेराबंदी: माफियाओं ने भी 'तानी हाईटेक' दूरबीन !केन और यमुना नदी में फिलहाल “संचालित 12 मौरंग खदानों पर प्रशासन ने शनिवार से ड्रोन से हवाई सर्वे शुरू” करा दिया है। यह सर्वे इस बात का “पुख्ता सबूत” जुटायेगा कि “खनन पट्टे की तय सीमा के अंदर” हो रहा है या बाहर, “नदी की धारा के अंदर अवैध खनन और प्रतिबंधित मशीनों का इस्तेमाल तो नहीं” किया जा रहा।अवैध खनन का 'काला इतिहास': सिस्टम बना माफिया का साझेदार, करोड़ों की 'लूट' बेनकाब !प्रशासन की यह “नई रणनीति इसलिये क्योंकि केन में लगातार धारा के अंदर खनन, पट्टा सीमा से बाहर मौरंग निकालने और ओवरलोड ट्रकों की शिकायतों का सिलसिला थम नहीं” रहा। “ड्रोन कैमरे से हर खदान की जियो-टैगिंग” के साथ “वीडियो-फोटो” साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। एक सप्ताह के अंदर पूरी रिपोर्ट आने के बाद “उल्लंघन करने वाली खदानों पर बड़ी कार्रवाई” तय मानी जा रही है। दूसरी ओर “खदान संचालकों ने भी सतर्कता का नया तरीका” अपनाया है।केन-यमुना में 'अवैध खनन' पर प्रशासन की 'हवाई' घेराबंदी: माफियाओं ने भी 'तानी हाईटेक' दूरबीन !बताया जा रहा है कि “कई खदानों पर ऊंचे टीलों और वॉच टावरों पर हाई पावर दूरबीनें” लगाई गई हैं, जिनसे “आसमान में ड्रोन की हलचल पर नजर” रखी जा रही है। जैसे ही “ड्रोन नजर आता है, खदान में प्रतिबंधित मशीनें हटाने और नियमों का पालन दिखाने की कवायद शुरू” हो जाती है। अब यह “हवाई सर्वे बनाम दूरबीन सतर्कता का खेल चर्चा का विषय” बना हुआ है। जिले में वर्तमान में “साड़ी खंड 1 व 7, मरौली 6, सिंधनकलां, बेंदा, दुरेड़ी, सादीमदनपुर, खप्टिहाकलां 3, मर्का 3 और चरका 4,9,10 समेत कुल 12 खदानें” संचालित हैं।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डाक्टर दंपती की फेफड़ों पर लिखी किताब बनी बेस्ट सेलर, टाप 100 की सूची में हुई शामिल

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह के अनिल सिंह बनें चुनावी सारथी !

City News Uttar Pradesh

युवक के साथ गायब हुई बाला बरामद : हुआ मेडिकल परीक्षण

City News Uttar Pradesh

देश को मिलेगा 29वां इंटरनेशनल एयरपोर्ट, पीएम मोदी 20 अक्टूबर को करेंगे उद्घाटन …

City News Uttar Pradesh

निकाय चुनावों की सरगर्मी नें टिकटार्थीयों की उड़ा दी है नींद

मुख्यमंत्री योगी ने चित्रकूट धाम मंडल की समीक्षा की: विधायकों से लिया फीड बैक

ब्रेकिंग न्यूज़