28.5 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
डाक्टर दंपती की फेफड़ों पर लिखी किताब बनी बेस्ट सेलर, टाप 100 की सूची में हुई शामिल
उत्तर प्रदेश

डाक्टर दंपती की फेफड़ों पर लिखी किताब बनी बेस्ट सेलर, टाप 100 की सूची में हुई शामिल

 

बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज के डाक्टर दंपती की लिखी किताब पाठकों की पसंद बन गई है। फेफड़ों से संबंधित बीमारियों को लेकर लिखी यह किताब बेस्ट सेलर के रूप में शामिल सौ किताबों में 49वें नंबर पर है।

डाक्टर दंपती की फेफड़ों पर लिखी किताब बनी बेस्ट सेलर, टाप 100 की सूची में हुई शामिल
Banda: Doctor couple’s book on lungs became best seller, included in the list of top 100

नरैनी रोड स्थित मेडिकल कालेज के चेस्ट रोग विभाग में तैनात सीनियर रेजीडेंट डा. दीपांजलि शर्मा ने फेफड़ों की बीमारियों की जानकारी व उपचार से संबंधित बुक आफ प्रैक्टिकल गाइड टू पल्मोनरी इंटरवेंशंस लिखी है। इसमें विभाग में तैनात उनके पति असिस्टेंट प्रोफेसर डा. मृत्युंजय शर्मा ने उनकी मदद की है। सात जनवरी को एक इंटरनेशनल वेबसाइट में उन्होंने अपनी किताब का प्रकाशन किया। बतौर डा. दंपती उनकी किताब अमेरिकी स्टोर में बेस्ट सेलर के रूप में टाप 100 की सूची में शामिल हुई है।

डाक्टर दंपती की फेफड़ों पर लिखी किताब बनी बेस्ट सेलर, टाप 100 की सूची में हुई शामिल
Banda: Doctor couple’s book on lungs became best seller, included in the list of top 100

इसको लेकर मेडिकल कालेज में सभी ने खुशी जताई है। डा. दीपांजलि ने पाठकों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि किताब के भारतीय संस्करण का लोकार्पण उनके कालेज के प्रधानाचार्य डा. मुकेश यादव के हाथों होना है। फेफड़ों की बीमारियों के उपचार में इस्तेमाल की जाने वाली आधुनिक तकनीक से संबंधित विषयों को किताब में शामिल किया गया है। यह किताब चिकित्सा जगत में महत्वपूर्ण योगदान करेगी। डाक्टर दंपती की यह तीसरी किताब है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मरही माता देवी मंदिर का है अनोखा इतिहास : श्रधा का अद्भुत है यह केंद्र

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें दिया नारा : स्वच्छ बांदा सुंदर हो गांवों का नजारा

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल में बीते मार्च नें अप्रैल की तपिश का कराया जमकर एहसास

पालिकाध्यक्ष मालती का संकल्प बना आकर्षण : जन संवाद हो रहा कामयाब

City News Uttar Pradesh

Banda- लापरवाही की हद : डीएम करें हस्तक्षेप, आसमां तले पड़ा धानऔर विभाग बना निकम्मा

City News Uttar Pradesh

यूपी के हाइवे अब चमकेंगे : चालीस हजार करोड़ से बनेंगी दो हजार नई सड़कें भी, गांवों पर फोकस

ब्रेकिंग न्यूज़