24.6 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
भाजपा में हाहाकार : कुचर्चित नेता दिलीप सिंह कर देगा पार्टी का बंटाधार ?
उत्तर प्रदेश

भाजपा में हाहाकार : कुचर्चित नेता दिलीप सिंह कर देगा पार्टी का बंटाधार ?

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा में इन दिनों हाहाकार है ! “जनाधार विहीन बेपेंदी का लौटा माना जाने दिलीप सिंह के भाजपा में शामिल होने से स्थानीय स्तर पर भाजपा में क्रोध और निराशा का ज्वार -भाटा हिलोरें” ले रहा है ! सामाजिक एवं राजनीतिक तौर पर कथित रूप से “बदनाम एवं बेईमान दिलीप सिंह के प्रति भाजपा क्यों मेहरबान हुई इसकी कुचर्चा हमीरपुर महोबा तिंदवारी संसदीय सीट के जन मानस” में हो रही है ? भाजपा समर्थित “मतदाताओं में एक सामान्य सी प्रतिक्रिया पार्टी के प्रति विनाश काले विपरीत बुद्धि के रूप में गूंज” रही है ? भाजपा की “वाशिंग मशीन” दिलीप सिंह के संदर्भ में फेल मानी जा रही है ?

भाजपा में हाहाकार : कुचर्चित नेता दिलीप सिंह कर देगा पार्टी का बंटाधार ?
Outcry in BJP: Will infamous leader Dilip Singh divide the party?

बरसाती मेढक की तरह “बसपा से छलांग मार कर भाजपा में टर्र -टर्र का बेसुरा राग अलापने वाले की राजनीतिक एवं सामाजिक पृष्ठभूमि अत्यन्त बदनामी” भरी है ? आरोप हैं की लोगों के साथ “धन के संदर्भ में बदनियती दिलीप सिंह की फितरत” है ? अपनी पूर्व पार्टी बसपा के एक वरिष्ठ नेता का बालू व्यवसाय में सात करोड़ रुपये हड़प लेना इसी संदर्भ की कड़ी का एक काफी चर्चित मामला हैं ! बांदा का तिंदवारी विधान सभा क्षेत्र हो या महोबा – हमीरपुर, “दिलीप सिंह की चुनरी” में इतने इतने कथित दाग हैं की भाजपा में शामिल कराने वाले चाहे सीना जितना भी फुला लें लेकिन कथित बेईमानी के लगे दाग छुटाये नहीं छूटेगें ?

राजनीतिक समीक्षक भी यह मानते हैं की “दिलीप सिंह की राजनीतिक स्थिति यह है की वह जिस राजनीतिक दल को छू लेंगे, इनकी फितरत उसे सोना से कोयला में बदल” देगी ? कुल मिलाकर प्रतिक्रियाओं के आईने में यही माना जा रहा है की “दिलीप सिंह को गलबहियां डाल भाजपा नें अपने पैरों में कुल्हाड़ी” मार ली है ? तिंदवारी, हमीरपुर, महोबा संयुक्त संसदीय सीट से जो भी भाजपा का प्रत्याशी होगा उसे “दिलीप सिंह की दुर्गन्ध” से जूझना ही पड़ेगा ?

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सरकारी सिस्टम बना तमाशा : सरकार वादों में व्यस्त, मज़दूर भूख और पलायन में पस्त !

City News Uttar Pradesh

एसपी पलाश बंसल की चली तबादला एक्सप्रेस: बड़े पैमाने पर बदल गया थाना-चौकी का गणित

City News Uttar Pradesh

पौध रोपण अभियान के सपने नहीं हैं सुहाने : स्थिति मुंगेरीलाल के सपने जैसी

दीये की तरह जलकर शिष्यों का भविष्य करते हैं रौशन : आईजी के सत्यनारायण …

City News Uttar Pradesh

डीएम के छापे में ‘स्वास्थ्य तंत्र’ की खुली कलई: नर्सों पर गिरी गाज, कहा- लापरवाही नहीं बर्दाश्त

City News Uttar Pradesh

एसओजी व पुलिस टीम ने 24 घंटे में किया चोरी का खुलासा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़