City News Uttar Pradesh
दीपों से शहर हुआ रोशन : घरों में किया गया लक्ष्मी-गणेश पूजन
उत्तर प्रदेश

दीपों से शहर हुआ रोशन : घरों में किया गया लक्ष्मी-गणेश पूजन …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रोशनी का पर्व दीपावली गुरुवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। शहर से लेकर गांव की गलियां तक रोशनी से जगमगा उठीं। उत्साहित बच्चों व युवाओं की आतिशबाजी में आसमान में सतरंगी छटा बिखरी। दिन भर बाजार में खरीदारी का दौर चला। शाम को मंदिर व मकान दीयों व झालरों की रोशनी से जगमगा उठे। रात में महिलाओं ने परिवार के साथ मां लक्ष्मी व गणेश की पूजा अर्चना कर वैभव व समृद्धि की कामना की।

दीपों से शहर हुआ रोशन : घरों में किया गया लक्ष्मी-गणेश पूजन
दीपावली पर्व पर का उत्साह लॉकडाउन के खात्मे का से जिलेवासियों के सिर चढ़कर बोला। खासकर उत्साही बच्चे सुबह से दीपावली की तैयारियों में जुट गए। मां लक्ष्मी के आगमन के लिए महिलाओं ने घर-आंगन को दूल्हन की तरह सजाया। रंग-रोगन से लेकर विद्युत झालरों और रंगोली से घर जगमगा उठे। बाजार में पूरे दिन रौनक रही।

दीपों से शहर हुआ रोशन : घरों में किया गया लक्ष्मी-गणेश पूजन

मिष्ठान की दुकानों में खरीदारों की दिन भर भीड़ उमड़ी। फूल-माला सहित पूजन की सामग्री भी जमकर बिकी। बाजार में पटाखा, मोमबत्ती, मिठाई, पोस्टर, ज्वेलरी, रेडीमेड गारमेंटस आदि दुकानों में ग्राहकों की खचाखच भीड़ बनी रही। लोगों ने रात में पूजा अर्चना के लिए बाजार से मां-लक्ष्मी की मूर्तियां, ग्वालिन व खिलौने खरीदे। साथ ही दीये, रूई, अगरबत्ती, धूपबत्ती, कपूर, पान आदि की दुकानें गुलजार रहीं।

दीपों से शहर हुआ रोशन : घरों में किया गया लक्ष्मी-गणेश पूजनअपने परिवार के साथ शाम को बच्चों ने दीवाली का उत्साह मनाया। आतिशबाजी का लुत्फ उठाया। शाम को आकाश में पटाखों की गूंज और सतरंगी छटा बिखरी। देर रात शुभ मुहूर्त में महिलाओं ने घरों में मां लक्ष्मी, गणेश व कुबेर की पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना की और समृद्धि तथा वैभव की कामना की।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा-संघ की महाबैठक: यूपी पंचायत से विधानसभा तक चुनावी जंग का ‘खाका’ होगा तैयार

City News Uttar Pradesh

दिवाली पर सजा पटाखों का बाजार, ड्रोन और मिसाइल पटाखों की काफी डिमांड

City News Uttar Pradesh

हार्पर क्लब में नए बहुउद्देशीय हाल का डीएम अनुराग ने किया लोकार्पण

City News Uttar Pradesh

तीन करोड़ वेतन में खर्च: फिर भी गांवों की सफाई व्यवस्था बेपटरी !

City News Uttar Pradesh

बीमा कंपनी लगा रही किसानों को चूना : खरीफ में 17 करोड़ वसूले, दिया महज 2.44 करोड़

कुत्तों के खदेड़ने से भागी मासूम गिरकर मौत: दो दिन में तीन मौत से गम में डूबा पर‍िवार

ब्रेकिंग न्यूज़