- विनोद मिश्रा
फतेहपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह एवं उनका भाई उदय प्रताप पर सरकार की निगाहें टेढ़ी हो गई है। भ्रष्टाचार से अरबों रुपये कमाने वाले यह दोनों भाई जो जिले में कथित माफिया के तौर पर कुचर्चित हैं इनकी भ्रष्टाचार की कमाई की अलबेली कहानी हैं ?

सनातन धर्म को पूरी तरीके से कलंकित कर बौद्ध धर्म अपनाने वाले जिला पंचायत के अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू के भ्रष्टाचार का हर मोड़ बड़ा ही अटपटा है ? बैरियर में की गई अवैध वसूली के साथ ही रसीदो में किए गए फर्जीवाड़ा सहित विभिन्न मामलों को लेकर अब शासन गंभीर हो गया है !
यही वजह है कि जिला प्रशासन से लेकर थाने तक को एलर्ट कर दिया गया है कि यदि बैरियर लगाकर वसूली की गई तो कारवाई की जाए, वैसे भी शासनादेश के तहत बैरियर लगाना कानूनी तौर पर अपराध है, लेकिन यहां के जिला पंचायत अध्यक्ष ने तो सारे नियम कायदे ही बदल दिए !

बताया जाता है कि बांदा के लोकप्रिय पूर्व विधायक दलजीत सिंह के खिलाफ झूठी कहानी गढ़ दर्ज कराए गए मुकदमे के बाद से खागा परिवार के इन दोनों भाइयों के खिलाफ तेजी से उल्टी गिनती शुरू हुई है, अब यहां आने वाली लखनऊ के हर अधिकारियों की गाड़ियों को देख कर लोग इस बात को लेकर आशंकित हो गए हैं कि कहीं ना कहीं कार्रवाई हो रही है ! बताया जाता है कि ईडी ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है !

अभय प्रताप सिंह के पास इतनी बड़ी संपत्ति कहां से एकत्र हो गई ? और कैसे एकत्र हो गई ? इसकी जांच पड़ताल ईडी कर सकती है। यह चर्चा का विषय बन गया हैं। जनता को इंतजार हैं कि सरकार जल्दी इन दोनों भाईयों को जेल के सीखचों में भेजे ?
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
