City News Uttar Pradesh
एआरटीओ शंकर सिंह की नियम तोड़ने वालों पर कड़ी नजर: वाहन चालकों को दी चेतावनी
उत्तर प्रदेश

एआरटीओ शंकर सिंह की नियम तोड़ने वालों पर कड़ी नजर: वाहन चालकों को दी चेतावनी

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग द्वारा अतर्रा चुंगी में एक व्यापक संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व एआरटीओ प्रशासन शंकर सिंह और पीटीओ रामसुमेर यादव ने किया, जिसमें अलीगंज चौकी इंचार्ज, पुलिस बल और परिवहन विभाग के आरक्षियों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

एआरटीओ शंकर सिंह की नियम तोड़ने वालों पर कड़ी नजर: वाहन चालकों को दी चेतावनी

इस अभियान का उद्देश्य न केवल सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं को कम करना था, बल्कि लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना भी था। चेकिंग के दौरान दोपहिया, चारपहिया वाहन, ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा, और प्राइवेट बसों की गहन जांच की गई।

एआरटीओ शंकर सिंह की नियम तोड़ने वालों पर कड़ी नजर: वाहन चालकों को दी चेतावनी

अभियान के दौरान वाहन चालकों को सीट बेल्ट पहनने, हेलमेट लगाने और अन्य यातायात नियमों का पालन करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए। जो चालक सुरक्षा मानकों का पालन करते नहीं पाए गए, उन्हें कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

एआरटीओ शंकर सिंह की नियम तोड़ने वालों पर कड़ी नजर: वाहन चालकों को दी चेतावनी

एआरटीओ शंकर सिंह ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। लोगों को सुरक्षित यात्रा का अनुभव हो सके। उन्होंने बताया की इस तरह के प्रयासों से परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा को लेकर अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है और आने वाले दिनों में और भी कड़े कदम उठाने की योजना बना रहा है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यादव जी की लव स्टोरी पर बवाल: यादव महासभा का राष्ट्रपति को ज्ञापन, एफआईआर व बैन की मांग

City News Uttar Pradesh

जिला प्रशासन खबरदार : गौशालाओं में हाहाकार !

City News Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव 2024 फतह के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति: चुनावी केंद्र में होगा राम मंदिर

City News Uttar Pradesh

ऑटो में 18 सवारी देख एआरटीओ हुए दंग : वाहन सीज कर काटा भारी भरकम चालान, ड्राइवर का लाइसेंस जब्त

बुंदेलखंड और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में खपा रहे जाली नोट, एसटीएफ ढूंढ रही सागर में फार्म हाउस …

City News Uttar Pradesh

बकरीद पर यूपी में हाई अलर्ट: ड्रोन से होगी निगरानी, चप्‍पे-चप्‍पे पर पुलिस बल रहेगा तैनात

ब्रेकिंग न्यूज़