- ब्यूरो रिपोर्ट
राजनीति : केंद्र की सत्ता में हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा ने रणनीति तैयार कर ली है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में मंगलवार को दिल्ली में करीब 2 घंटे चली बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाई गई। पार्टी के महासचिव सुनील बंसल, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव और मनसुख मंडाविया और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा मौजूद थे।
– चुनावी रणनीति के केंद्र में राम मंदिर
राम मंदिर बीजेपी की चुनावी रणनीति के केंद्र में है। ये फैसला राम मंदिर को लेकर देश में दिख रही आस्था की वजह से किया गया है। 400 प्लस की मंजिल पाने के लिए बीजेपी राम मंदिर से जुड़े कई कार्यक्रम चलाएगी। इसके तहत 14 से 22 जनवरी तक कार्यकर्ता देशभर में मंदिरों की सफाई करेंगे।

22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन शाम में रामज्योति जलवानी है. अयोध्या आने वाले भक्तों की मदद और व्यवस्था का जिम्मा, यूपी, बिहार और आसपास के राज्यों के कार्यकर्ताओं को दिया गया है। समारोह के लिए प्रधानमंत्री मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश भर के हजारों संतों को आमंत्रित किया गया है। राम मंदिर ट्रस्ट ने विभिन्न विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं को भी निमंत्रण दिया है। बीजेपी ने एक नेता ने कहा, बीजेपी नेतृत्व ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सभी बूथ के कार्यकर्ताओं को उन लोगों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करनी चाहिए जो राम मंदिर जाना चाहते हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
