26.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
जिला प्रशासन खबरदार : गौशालाओं में हाहाकार !
उत्तर प्रदेश

जिला प्रशासन खबरदार : गौशालाओं में हाहाकार !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कई दिनों से हो रही लगातार बारिश और रविवार को जबरदस्त ओलावृष्टि गोवंशों पर भारी पड़ी। गोशालाओं में सरकारी इंतजामों के दावे धरे रह गए। ठंड में ऐंठ कर कई गायों की मौत हो गई।हाहाकार सा मचा है। दो अस्थार्यी गोशालाओं से अन्ना गायों को देर रात छोड़ दिया गया। एक गोशाला में कंपकंपाती गायों को हटवाकर परिषदीय कंपोजिट स्कूल में रखा गया है।

जिला प्रशासन खबरदार : गौशालाओं में हाहाकार !
District Administration Beware: Outcry in Gaushalas

महुआ ब्लाक के तिंदुही और रहूसत गांवों की अस्थाई गोशाला में करीब तीन महीनों से बंद लगभग एक सैकड़ा अन्ना गायों को बीती रात छोड़ दिया गया। बारिश और ओला में ठिठुर जाने से कई गायों की मौत हो गई। ग्राम प्रधान गुडिय़ा और सचिव लाल बाबू का कहना था कि चारा पूरी तरह से भीग गया था। ठंड में मजबूरन गोवंश को छोड़ना पड़ा। किसान उमाकांत शुक्ल ने इसकी शिकायत ट्वीट करके की है।

बिसंडा ब्लाक के सिंहपुर की अस्थाई गोशाला में रविवार को ठंड और बारिश से कई गायों की मौत हो गई। इन्हें ग्राम पंचायत ने आनन-फानन जेसीबी से गोशाला के नजदीक ही गड्ढा खुदवाकर दफन करवा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि रोजाना कई गोवंश मर रहे हैं। तिंदवारी क्षेत्र की 44 अस्थायी और स्थायी गोशालाओं में लगभग साढ़े 6 हजार गोवंश बंद हैं। बारिश और ठंड में इनके हाल बुरे हैं। बंबियां गांव में गोशाला के निरीक्षण को पहुंचे एडीओ (पंचायत) मनोज झा ने गायों को बारिश में कंपकंपाते देखा तो तत्काल प्रधान व सचिव को बुलाकर गांव के सरकारी कंपोजिट स्कूल में भिजवा दिया। वहां अलाव जलवाया और चारा-भूसा का इंतजाम कराया। लापरवाही करने वालों को चेतावनी दी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश नें पेयजल पर ली क्लास : अधिकारी भय से हुये बदहवास ! …

City News Uttar Pradesh

‘ईश्वर’ को कलयुग में लेना पड़ेगा अवतार, ‘आधार’ के चक्कर में फंसे विश्व के “पालन हार” ! …

कब्र खुदवाकर प्रशासन ने निकलवाया लड़की का शव: संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत

City News Uttar Pradesh

भाजपा में “कमजोर सांगठनिक ढांचे को लेकर मुखर चिंता” : “टानिक का ग्राफ” हुआ तैयार

City News Uttar Pradesh

अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित नें जो कहा वह कर “दिखाया” : नवरात्र की पूर्व संध्या पर कराई सफाई

City News Uttar Pradesh

बांदा में गजब : डकैती मामले में पुलिस हिरासत में युवक नें काटी जीभ !, अस्पताल में भर्ती करा गायब हुए सिपाही ! …

ब्रेकिंग न्यूज़