27 C
Lucknow
August 27, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News : अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- नहीं लगवाऊंगा कोरोना वैक्सीन, भाजपा पर भरोसा नहीं

 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ा बयान दिया है। बीजेपी पर हमला बोलते हुए यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं अभी कोरोना वायरस की वैक्सीन अभी नहीं लगवाऊंगा, क्योंकि मुझे बीजेपी पर भरोसा नहीं है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि जो सरकार ताली और थाली बजवा रही थी, वो वैक्सीनेशन के लिए इतनी बड़ी चेन क्यों बनवा रही है। ताली और थाली से ही कोरोना को भगवा दें ना। उन्होंने कहा, “मैं अभी कोरोना वायरस की वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा। मैं बीजेपी की वैक्सीन पर कैसे भरोसा कर सकता हूं। जब हमारी सरकार बनेगी तो सभी को मुफ्त वैक्सीन मिलेगी। हम बीजेपी की वैक्सीन नहीं लगवा सकते हैं।”

हमारी सरकार आई तो अयोध्या में पूरे साल दिवाली मनेगी- अखिलेश

अयोध्या से आए साधु संत, मौलाना और सिख समुदाय के लोगों ने आज यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इसके बाद अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि गंगा जमुनी तहजीब एक दिन में नहीं बनी है, इसे बनने में हजारों साल लगे हैं। मैं बहुत धार्मिक इंसान हूं, मेरे घर के अंदर मंदिर है और मेरे घर के बाहर भी मंदिर है। भगवान राम सभी के हैं, पूरी दुनिया के हैं।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार को अयोध्या के किसानों की भी सुननी चाहिए, जिनकी जमीनें अधिग्रहित कर ली गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि अभी अयोध्या में सिर्फ दो दिन दिवाली मनाई जा रही है। अगर हमारी सरकार आई तो अयोध्या में पूरे साल दिवाली मनेगी। हमारी सरकार आई तो अयोध्या में नगर निगम का कोई टैक्स नहीं लगेगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे बीजेपी पर झूठे वादे करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में देश ने बेहद मुश्किल दिन देखे हैं। इतने खराब और काले दिन हम लोगों ने कभी नहीं देखे थे। यूपी सरकार ने इतने झूठे वादे किए हैं, जिनकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आठ नन्हीं परियों का केक काटकर मनाया गया जन्मोत्सव

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें लगाई गावों में जन चौपाल : देखें चल रहे विकास कार्य …

City News Uttar Pradesh

वृक्षारोपण की मच गई धूम : धरती मां की गोद हरी करने को रोपे गये पौधे

City News Uttar Pradesh

सड़क हादसा: डायल 112 पेड़ से टकराकर खंती में पलटी, होमगार्ड की मौत, सिपाही समेत दो घायल

दस्यु ठोकिया पर बालीवुड की नजर : जल्द बनेगी वेब सीरीज

City News Uttar Pradesh

UP Panchyat Election 2021 : बोर्ड परीक्षा से पहले फरवरी- मार्च के बीच हो सकते हैं यूपी पंचायत चुनाव

ब्रेकिंग न्यूज़