32 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
आकाश आनंद फिर बने उत्तराधिकारी : बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा एलान, राष्ट्रीय संयोजक का पद भी किया बहाल
उत्तर प्रदेशदेश विदेशराजनीति

आकाश आनंद फिर बने उत्तराधिकारी : बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा एलान, राष्ट्रीय संयोजक का पद भी किया बहाल

  • शरद मिश्रा

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार की समीक्षा के लिए रविवार यानी 23 जून को पार्टी की राष्ट्रीय स्तर की विशेष बैठक बुलाई। बैठक में पार्टी को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारियों को लेकर मायावती ने कई अहम फैसले लिए है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को फिर से पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक और अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी बनाया।

आकाश आनंद फिर बने उत्तराधिकारी : बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा एलान, राष्ट्रीय संयोजक का पद भी किया बहाल
Akash Anand again became the successor: BSP supremo Mayawati’s big announcement

लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान विवादित बयान से बाद घर बिठा दिए गए भतीजे आकाश आनंद बसपा सुप्रीमो मायावती ने फिर से बसपा की सियासत में वापसी कर ली है। हालांकि बसपा सुप्रीमो ने आकाश को सीधे यूपी के सियासी अखाड़े में न उतारकर दूसरे राज्यों में बसपा को मजबूत करने की कमान सौंपी है। वहीं मायावती ने दूसरे राज्यों के यूपी के 10 विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर बसपा के चुनाव लड़ने का एलान भी किया है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को किया पद मुक्त: उत्तराधिकारी बनाने का फैसला भी लिया वापस

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रविवार को यहां पार्टी कार्यालय में लोकसभा चुनाव के परिणामों की समीक्षा में आकाश को पार्टी के क्रियाकलापों में शामिल करने के साथ ही कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव प्रत्याशी उतारने का एलान किया। आकाश के पिता एवं मायावती के भाई आनंद कुमार और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा की मौजूदगी में हुई बैठक में मायावती ने कहा कि वर्तमान में केंद्र की भाजपा व एनडीए सरकार स्थिर नहीं है। इसकी अस्थिर होने की स्थिति बन सकती है। ऐसे में पार्टी के लोगों को पूरे देश में संगठन में मिशनरी लोगों को आगे करके पार्टी के जनाधार को बढ़ाना है।

बसपा में तेज हुई आकाश आनंद की वापसी की मांग: दो दिन तक सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहा हैशटैग

इस बार विरोधी पार्टियों द्वारा चुनाव में संविधान बचाओ जैसे अनेकों मुद्दों को लेकर किये गये गलत प्रचार से गुमराह होने की वजह से बसपा का जबरदस्त नुकसान हुआ है। आगे चुनाव में फिर ऐसा नुकसान ना हो। वहीं कांग्रेस पर हमला बाेलते हुए कहा कि जिस पार्टी ने संविधान सभा में डॉ. भीमराव अंबेडकर को आने से रोकने के लिए तमाम हथकंडे अपनाए थे, वह अब संविधान बचाने की बात कैसे कर सकती है। कांग्रेस ने तो बाबा साहब को भारत रत्न की उपाधि देकर सम्मानित भी नहीं किया था।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा भाजपा जिला नेतृत्व में परिवर्तन की संभावनाओं पर दरबारी भाटों का स्वार्थ ? खिसका संगठन ग्राफ !

डीएम दीपा गौवंशों को लेकर चिंतित : अधिकारी साबित हो रहे कर्तव्यविहीन एवं नकारे ?

City News Uttar Pradesh

यूपी : भ्रष्टाचार पर रोक के ल‍िए मुख्यमंत्री योगी ने बनाई खास व्‍यवस्‍था, तबादलों संग बदलेंगी कर्मचारियों की सीटें

यूपी : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर खड़े क‍िए सवाल, कहा-बिगड़ते हालात का  संज्ञान लें राज्यपाल …

एसपी पलाश का ‘प्रदेश में बजा डंका’: 75 जिलों में ‘बांदा पुलिस’ बनी ‘नंबर- वन’

City News Uttar Pradesh Desk

यूपी : श्री राम मंदिर निर्माण में प्लिंथ निर्माण का काम लगभग हुआ पूरा, तस्वीर में दिख रहा भव्य और दिव्य आकार, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शेयर की तस्वीरें

ब्रेकिंग न्यूज़