City News Uttar Pradesh
दिवाली पर योगी सरकार का राज्‍य कर्मचार‍ियों को तोहफा: डीए में बढ़ोतरी के साथ ही बंपर बोनस का भी एलान
उत्तर प्रदेश

यूपी : भ्रष्टाचार पर रोक के ल‍िए मुख्यमंत्री योगी ने बनाई खास व्‍यवस्‍था, तबादलों संग बदलेंगी कर्मचारियों की सीटें

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की स्थानांतरण नीति के तहत इस सत्र में राज्य कर्मचारियों के तबादले तो होंगे ही, उनकी कुर्सियां भी बदलेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पारदर्शी और भ्रष्टाचारमुक्त प्रशासन के लिए अगले 100 दिनों में प्रदेश में कार्मिकों के पटल परिवर्तन की प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है। वर्ष 2022-23 से 2026-27 तक के लिए राज्य की वार्षिक स्थानांतरण नीति अप्रैल के अंत तक जारी करने का निर्देश भी दिया है।
गुरुवार को मंत्रिपरिषद के समक्ष नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग की कार्ययोजनाओं के प्रस्तुतीकरण के दौरान मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिया। शासन से लेकर फील्ड स्तर तक के सरकारी कार्यालयों में बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी वर्षों से एक ही कुर्सी पर जमे हुए हैं। इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है, लाल फीताशाही भी पनपती है। इसलिए मुख्यमंत्री ने 100 दिनों में कार्मिकों के पटल परिवर्तन की व्यवस्था को लागू करने के लिए कहा है।

यूपी : भ्रष्टाचार पर रोक के ल‍िए मुख्यमंत्री योगी ने बनाई खास व्‍यवस्‍था, तबादलों संग बदलेंगी कर्मचारियों की सीटें
UP: Chief Minister Yogi made a special arrangement to check corruption, employees’ seats will change with transfers

उन्होंने कहा कि चयन वर्ष 2022-23 में सीधी भर्ती के लिए सभी विभागों की ओर से अधियाचन (भर्ती प्रस्ताव) 31 मई से पहले भेज दिया जाए ताकि उप्र लोक सेवा आयोग और उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर सकें। सरकार सभी विभागीय रिक्तियों को शीघ्रता से भरने के लिए प्रतिबद्ध है। रिक्त पदों पर समयबद्ध चयन की खातिर समय से अधियाचन भेजने के लिए आनलाइन पोर्टल की व्यवस्था की जाए। विभागों में सीधी भर्ती के सभी कर्मचारियों के लिए अनिवार्य रूप से इंडक्शन ट्रेनि‍ंग की व्यवस्था लागू के जाए। हर प्रशासनिक विभाग इंडक्शन ट्रेनि‍ंग माड्यूल और वार्षिक प्रशिक्षण कैलेंडर तैयार करे।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि समय से पदोन्नति न होने से कार्मिक के मनोबल पर प्रतिकूल असर पड़ता है। सभी विभागों में समस्त विभागीय प्रोन्नतियां 30 सितंबर तक कर ली जाएं। ज्येष्ठता आधारित विभागीय प्रोन्नतियों में एकरूपता के लिए उन्होंने उपयुक्तता का मानक निर्धारित करने का निर्देश दिया। अभी ऐसा कोई मानक न होने के कारण विभिन्न विभाग ज्येष्ठता आधारित विभागीय प्रोन्नतियों में अलग-अलग मापदंड अपना रहे हैं।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- भाजपा नें मनाई बूथों पर पंडित दीन दयाल जयंती…

City News Uttar Pradesh

यूपी के विधायक प्रकाश करेंगे कमाल: दिल्ली चुनाव की संभाली कमान

City News Uttar Pradesh

बुलडोजर कांड पर बवाल तेज़: कोटेदारों ने राशन व्यवस्था ठप करने का दिया अल्टीमेटम !

City News Uttar Pradesh

श्वेता सिंह प्रकरण : पति एंव अन्य परिवार वालों पर हत्या सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में दर्दनाक हादसा : ड्राइवर और खलासी की मौत।

योजना में लापरवाही : बांदा मंडल में पूरे नहीं हुए पिछले साल की खेत तालाब

ब्रेकिंग न्यूज़